यूपीएससी आईएएस (मुख्य) सामान्य अध्ययन वर्गीकृत परीक्षा पेपर UPSC IAS (Mains) General Studies Categorized Exam Paper "Chapter-7"

यूपीएससी आईएएस (मुख्य) सामान्य अध्ययन वर्गीकृत परीक्षा पेपर UPSC IAS (Mains) General Studies Categorized Exam Paper "Chapter-7"

संयुक्त राष्ट्र संघ

1. संयुक्त राष्ट्र के नये सेक्रेटरी जनरल के बारे में आप क्या जानते हैं? ज्यादा चुनौतीपूर्ण कार्यों में से उन कुछ का जिक्र कीजिए जिनका वे अपनी इस नई नियुक्ति में झेलेंगे। (91/I/6b/10)

2. व्यापार एवं विकास पर हाल ही में सम्पन्न राष्ट्र संघीय सम्मेलन पिछले दिनों कब तथा कहाँ हुआ? इसका मुख्य निर्णय क्या था? (92/I/7a/6)

3. कम्बोडिया में संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में कराए गए चुनावों में क्या उद्देश्य थे? कम्बोडिया में शान्ति स्थापित करने में संयुक्त राष्ट्र कहाँ तक सफल रही? विवेचन कीजिए। (93/I/5/35)

4. भारत के परिवार कल्याण कार्यक्रम के विषय में विश्व बैंक की हाल की सिफारिशें क्या हैं? 1994 में काहिरा में हुए जनसंख्या और विकास सम्मेलन में उभर कर आई सिफारिशों की तुलना में ये कैसी हैं? (95/I/6c/10)

5. यू.एन.सी.आई.पी. का पूरे नाम लिखिए। (01/II/8q(i)/1)

6. संयुक्त राष्ट्र के 57 वें सत्र द्वारा पुष्ट अंतिम अधिकार कौन सा है? (01/II/8e/2)

7. संयुक्त राष्ट्र-संघ तंत्र में ‘वीटो’ क्या है? (03/II/7a/15)

8. मानव अधिकारों की सुरक्षा एवं प्रोन्नति में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर चर्चा कीजिए। (03/II/7a/15)

9. निम्नलिखित का पूर्ण रूप क्या है? (03/II/8a/2)

(a) आई.बी.आर.डी.
(b) यू.एन.एच.सी.आर. (03/II/8e/2)

10. हांस ब्लिक्स कौन है? (03/II/8b/2)

11. रोबिन द्वीप का क्या महत्व है? (03/II/8e/2)

12. मानवाधिकारों की विश्वव्यापी घोषणा के बारे में लगभग 150 शब्दों में लिखिए। (08/II/7b/15)

संयुक्त राज्य अमेरीका

1. फिलस्तीनी मुक्ति संगठन (पी.एल.ओ.) के प्रति संयुक्त राज्य अमरीका के दृष्टिकोण में हाल ही में जो परिवर्तन आया है, उस पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (89/I/7f/5)

2. कंपूचिया के बारे में अमरीकी नीति में जो प्रमुख परिवर्तन हुआ है, उसको संक्षेप में समझाइए। (प्रत्येक पर 75 शब्द) (91/I/7f/6)

3. हाल में हुए रोम में नाटो NATO शीर्ष सम्मेलन में किन मुख्य विषयों पर बहस हुई तथा उन उपनीतियों को बताइए जो इनमें निकले? (91/I/7f/6)

4. पाकिस्तान के न्यूक्लीय शस्त्र कार्यक्रम को हतोत्साहित करने के लिए उसके विरूद्ध बुश प्रशासन द्वारा क्या दंडात्कम कदम उठाए गए हैं? (92/I/5b/35)

5. अमेरिका और जापान के बीच तनावपूर्ण व्यापार संबंधों की पृष्ठभूमि और उसके कारणों को स्पष्ट कीजिए। (लगभग 250 शब्द) (94/I/5b/35)

6. दक्षिण प्रशान्त क्षेत्र में हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन की क्या रणनीतिमूलक गतिविधियाँ रही हैं? क्या अमेरिका इस क्षेत्र से पीछे हट रहा है? (95/I/5a/35)

7. संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान के बीच हाल ही में हुए द्विपक्षीय समझौते को किन मामालों में गैट (GATT) संधि का परिहास माना जा सकता है? (95/I/6b/10)

8. गत एक वर्ष में अमरीका-चीन सम्बन्धों को ताइवान के प्रश्न ने किस प्रकार प्रभावित किया है? (लगभग 250 शब्दों में) (96/I/5b/30)

9. अन्वेषक (पाथफाइन्डर) मिशन क्या था? इसकी मुख्य खोज क्या रही? (97/I/6c/60)

10. ‘मीर (डप्त्) की गड़बड़ी का अमरीका और रूस की अंतरिक्ष सहकारिता पर भविष्य में क्या प्रभाव पड़ सकता है? (97/I/7a/5)

11. नैरोबी और दार-ए-सलाम में अमरीकी दूतावासों पर हाल के बम आक्रमणों की जिम्मेदारी का किसने दावा किया है? उनकी मांगे क्या हैं? (98/I/7b/6)

12. यू.एस.ए. और चीन के बीच हाल के राजनीतिक टकराव के क्या कारण हैं? ताइवान जलडमरूमध्य में बनते हुए बनाव को कम करने के लिए यू.एस.ए. ने कौन से विशिष्ट उपाय किए हैं? (99/I/5b/35)

13. राष्ट्रपति जार्ज बुश की ‘राष्ट्रीय मिसाइल सुरक्षा योजना’ (एन.एम.डी.) पर वैश्विक अनुक्रिया पर चर्चा कीजिए। (01/I/1a/15)

14. क्योटो उपसंधि के महत्व पर चर्चा कीजिए। यू.एस.ए. इस पर हस्ताक्षर क्यों नहीं कर रहा है? (01/I/7a/15)

15. लीग ऑफ नेशन्स के प्रति यू.एस. की स्थिति को समझाइए। (01/I/19e/2)

16. मई 2002 में अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज बुश व रूप के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन द्वारा हस्ताक्षरित आणविक निशस्त्रीकरण संधि के प्रमुख बिन्दुओं पर प्रकाश डालिये। (02/I/7a/15)

17. अन्तर्राष्ट्रीय अपराध-न्यायालय की स्थापना के बारे में संयुक्त राज्य अमेरिका के दृष्टिकोण को स्पष्ट कीजिए। (02/I/9c/2)

18. विश्व इतिहास में ‘इनोला गे’ का क्या महत्व है? (03/I/9a/2)

19. क्या कारण है कि अब ग्वांटानामों खाड़ी ख़बरों में हैं? (03/I/9b/2)

20. परियोजना ‘‘अंतरिक्ष’’ के प्रमुख अभिलक्षणों को संविस्तार बताइये। (05/I/7a/15)

21. चीन-यू. एस. वस्त्र - युद्ध को स्पष्ट कीजिए। (05/I/7c/15)

22. ईरान के नाभिकीय कार्यक्रम पर यू.एस. की नीति। (06/I/1a/15)

रूस

1. जर्मन एकीकरण के संबंध में सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचौफ तथा पश्चिम जर्मनी के चैन्सलर हेलमत कौल के बीच जुलाई 1990 में किन-किन बातों पर सहमति हुई? (90/I/6b/10)

2. वर्ष 1991 के अंत के आसपास घटी उन मुख्य घटनाओं को संक्षेप में इंगित कीजिए जो सोवियत संघ के अवसान एवं मिखाइल गोर्वाच्येव के पदत्याग का कारण बनी। संयुक्त राष्ट्रसंघ एवं सुरक्षा परिषद में सोवियत संघ की सदस्यता किसने धारण की? (91/I/5b/35)

3. किन कारणों से रूप एवं जापान शांति संधि पर हस्ताक्षर करने में असफल रहे? इस संदर्भ में ताजी क्या प्रगति हुई? (92/I/6b/15)

4. उन प्रमुख विषयों का उल्लेख कीजिए जो रूप में 1996 के राष्ट्रपति निर्वाचन सम्बधी राजनीतिक चर्चा में प्रमुख बने रहे। (96/I/5a/30)

5. चीन एवं रूस के संबंधों में हाल ही में क्या महत्वपूर्ण प्रगति हुई है? इस प्रगति पर रूसी नागरिकों की क्या प्रतिक्रिया रही? (97/I/5b/30)

6. चेचन्या की समस्या क्या है? (03/I/8d/2)

7. रूस में जी-8 शिखर सम्मेलन के बारे में लिखिए। (06/I/7a/15)

चीन

1. हांगकांग के ‘बोट पीपल’ कौन हैं? उनकी समस्याओं का स्वरूप एवं आकार क्या हैं? (प्रत्येक पर लगभग 50 शब्द) (91/I/7g/6)

2. हांग कांग की अर्थव्यवथा पर, उसके चीन को हस्तांतरित हो जाने के बाद, क्या प्रभाव पड़ सकता है? (97/7F/6)

3. मकाओ हाल में खबरों में क्यों था? (01/I/9b/2)

4. ए.आर.एफ. के पूर्ण रूप से स्पष्ट करते हुए इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए। (04/I/9b/2)

5. नाथु ला दर्रे से होकर व्यापार के संबंध में लिखिए। (06/I/8a/2)

नाभिकीय नीति

1. परमाणु शस्त्र प्रसार निरोधक संधि की पच्चीस वर्ष की अवधि 1995 में समाप्त हो जायेगी। कुछ महत्वपूर्ण सदस्य यह चाहते हैं कि यह जिस रूप में है उसी रूप में इसकी नवीनीकरण आगे के 25 या 50 वर्षों के लिए और हो जाये। इसकी मूल व्यवस्थायें क्या हैं तथा इसका नवीनीकरण भारत के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव कैसे डालेगा? (92/I/5/35)

2. भारत के नाभिकीय सिद्धांत पर विस्तार से चर्चा कीजिए। (150 शब्द) (07/II/1c/15)

3. नाभिकीय पूर्ति समूह (एन.एस.जी.) और भारत। (09/I/2a/5)

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

निःशस्त्रीकरण एवं शान्ति

1. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका एवं रूस के बीच हाल ही में हुई अस्त्र नियंत्रण संधि को किस मायने में निरस्त्रीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा सकता है? (92/I/7d/6)

2. रासायनिक शस्त्र संधि पर हस्ताक्षर करने में विभिन्न देशों की मुख्य-आपत्तियाँ क्या हैं? (93/I/7a/5)

3. SDI का क्या अर्थ है? (00/I/9b/2)

4. SALT और START के अंतर को स्पष्ट कीजिए। (00/II/9c/2)

पर्यावरण प्रदूषण

1. ‘एन्टार्टिका’ कहाँ है ओर इसके विषय में ऐसी क्या विशिष्ट बात है? एन्टार्टिका में खोज पर लगे किसी प्रतिबन्ध के बारे में आप क्या जानते हैं? (91/I/7e/6)

2. भारत में बड़ी नदियों के जल प्रदूषण को कम करने के लिए किन नीतिगत कार्यों को प्रारम्भ किया गया है? (93/I/7c/6)

3. स्तांबुल में हेबिटाट-11 सम्मेलन की मुख्य उपलब्धियों का संक्षिप्त में वर्णन कीजिए। (96/I/6b/10)

4. पर्यावरण विकृति और उसके सम्बन्धित समस्यायें विस्तृत रूप में चिन्ताजनक हैं। इस सम्बन्ध में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया का मूल्यांकन कीजिए(00/II/7b/15)

5. वैश्विक तापन पर आई. पी. सी. सी की रिपोर्ट के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/8d/2)

इराक/ईरान

1. इराक और कुवैत के बीच बुनियादी मतभेद क्या थे जिनके कारण हाल ही में खाड़ी में संकट उत्पन्न हुआ? कुवैत पर इराक के आक्रमण पर विभिन्न देशों के प्रतिक्रियाएँ क्या थीं? भारत पर इसके क्या-क्या प्रभाव पड़ सकते हैं? (90/I/5a/35)

2. इरान को प्रस्तावित न्यूक्लीयर रिएक्टर के विक्रय के संदर्भ में भारत का क्या रूख रहा है? (91/I/7c/6)

3. ‘अल गरीब’ बंदीजन। (20 शब्दों में) (04/II/8d/2)

जर्मनी

1. संक्षेप में बताइये कि संयुक्त जर्मनी को इसके पुनः एकीकरण के परिणामस्वरूप किस तरह की समस्यायें झेलनी पड़ी और क्यों? (91/I/7d/6)

फ्रांस

1. किस घटना से फ्रांसीसी क्रांति का आरम्भ हुआ? उस स्थान पर आज क्या है? (प्रत्येक पर 30 शब्द) (88/I/8c/10)

2. वह कौन सी परिस्थितियाँ थीं जिनके कारण फ्रांस के संसदीय चुनाव में समाजवादी विजयी रहे?  (97/I/6b/10)

अफगानिस्तान

1. स्वर्णिम त्रिकोण (गोल्डन ट्रायगिल) क्या है? उसकी कुख्याति का कारण क्या है? (89/I/7g/5)

2. अफगानिस्तान में दलबन्दी राजनीति की समस्या का विवेचन कीजिए। (94/I/6c/10)

3. गत एक वर्ष में अफगानिस्तान में घटित राजनीतिक घटनाक्रमों पर एक टिप्पणी लिखिए। (96/I/6a/10)

4. तालिबान आन्दोलन क्या है? उसने एशिया के भूराजनीतिक समीकरणों को किस प्रकार प्रभावित किया? (97/I/6a/10)

5. तालिबानोत्तर काल में अफगानिस्तान में घटनाक्रमों का परीक्षण कीजिए। (05/II/1c/15)

6. निम्नलिखित के संबंध में लिखिए- (06/II/1b/15)
आंतकवाद : पाकिस्तान और अफगानिस्तान में स्रोत

सार्क/साप्टा

1. चतुर्थ सार्क (SAARC) शिखर सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालिए। (89/I/10b/15)

2. चकमा लोगों की समस्या क्या है? चकमा शरणार्थियों ने अपने स्वदेश वापस जाने से क्यों मना कर दिया है? (93/I/7b/5)

3. कुछ राजनीतिक प्रेक्षक हाल में हुए सार्क (SAARC) शिखर सम्मेलन को ‘अप्रर्वतक’ (गतिहीन) मानते हैं जब कि दूसरों की दृष्टि में वह जलविभाजन सिद्ध हुआ है। दोनों दृष्टिकोणों को स्पष्ट कीजिए। (95/I/5b/35)

4. ‘साप्टा’ की धीमी प्रगति के क्या कारण हैं? (98/I/6c/10)

5. SAARC से क्या तात्पर्य है? (00/II/9a/1)

6. ‘साफ्रटा’ को क्यों प्रस्तावित किया जा रहा है? (02/II/9e/2)

7. साफ्रटा के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (07/II/2a/2)

8. सार्क शिखर-सम्मेलन 2007 के संबंध में 150 शब्दों में लिखिए। (07/II/7b/15)

9. सार्क मानव अधिकार रिपोर्ट 2006 के बारे में लगभग 20 शब्दों में लिखिए। (07/II/8e/2)

पश्चिम एशिया / अरब देश

1. मैड्रिड में होने वाले पश्चिम एशियायी शांति सम्मेलन में मुख्य प्रतिभागी कौन-कौन थे? एवं प्रतिभागियों के समक्ष कौन-से मुख्य मुद्दे थे? आपके विचार से सम्मेलन की क्या उपलब्धि थी? (91/I/5/35)

2. HAMAS क्या है? (94/I/7/d/6)

3. इजराइल में सरकार परिवर्तन के पश्चिम एशिया शान्ति प्रक्रिया पर प्रभाव की व्याख्या कीजिए। (96/I/7a/6)

4. OIC से क्या तात्पर्य है? (00/II/7a/6)

5. जी.सी.सी. क्या है? (01/II/9a/2)

6. पश्चिमी एशिया में संकट के लिए सऊदी शान्ति योजना की महत्वपूर्ण विशेषताएँ एवं महत्व बतलाइए। (02/II/7b/15)

7. लगभग 20 शब्दों में निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए :
इज़राइल द्वारा वेस्ट बैंक पर अवरोधों के निर्माण के सम्बन्ध में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का निर्णय। (04/II/8a/2)

8. निम्नलिखित के संबंध में लिखिए (उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए) 
1978 का कैंप डेविड समझौता (05/II/2d/2)

9. निम्नलिखित के संबंध में लिखिए (उत्तर लगभग 20 शब्दों में हाने चाहिए):
खाड़ी में भारतीय प्रवासियों का भविष्य (05/II/2e/2)

आसियान

1. आसियान प्लस क्या है? इसकी प्रवृति और कर्त्तव्य क्या हैं? (98/I/6e/10)

2. ASEAN  से क्या तात्पर्य है? (00/II/9a/1)

3. मेघावती सुकार्नोपुत्री कौन हैं? (01/II/9d/2)

यूरोप

1. यूरोपीय पार्लियामेंट की भूमिका क्या है? हाल ही में उसके जो चुनाव हुए हैं, उनके सदस्य देशों में - विशेष कर ब्रिटेन में क्या कोई परिवर्तन हुआ है? (लगभग 50 शब्द) (89/I/6d/10)

2. यूरोपीय शक्तियों ने बोस्निया संकट को हल करने में कठिनाइयाँ क्यों अनुभव कीं? (93/I/7d/05)

3. बोसनिया के विवाद में क्या प्रश्न हैं? (94/I/6d/10)

4. यूरोपीय संघ क्या है? (01/II/9d/02)

5. यूरोपीय संसद की भूमिका के बारे में लिखिए। (06/II/7a/15)

6. भारत-यूरोपीय संघ आर्थिक संबंध (08/II/8e/2)

अफ्रीका

1. दक्षिणी अफ्रीका में लोकतंत्रीकरण पर राष्ट्रपति एफ. डब्ल्यू. डि. क्लार्क के क्या प्रस्ताव थे? अफ्रीकन राष्ट्रीय कांग्रेस ने समझौते की बातचीत को क्यों तोड़ डाला? यह बातचीत पुनः प्रारम्भ करने के लिए कौन-से कदम उठाये जा रहे हैं? (92/I/61/35)

2. अफ्रीका में सूखे का क्या-फैलाव है? (92/I/7e/6)

3. रवांडा के नागरिक संघर्ष के क्या कारण हैं? (94/I/6a/10)

4. क्या कारण है कि अब ग्वांटानामों खाड़ी ख़बरों में हैं? (03/II/9b/2)

5. अफ्रीका में भूख के कारणों एवं बहुशाखनों पर चर्चा कीजिए। (05/II/4a/30)

विविध

1. विश्व के सात सम्पन्तम औद्योगीकृत राष्ट्रों के नाम बताइए। हाल ही में ये कब और कहाँ मिले? इस बैठक में किन-किन बातों पर मोटे तौर पर सहमति हुई? (97/I/7a/5)

2. मायनमार में कौन सी महत्त्वपूर्ण घटना घटी? इस घटना का संभाव्य परिणाम क्या हो सकता है? (90/I/7a/5)

3. बल्गेरिया में पिछले चार दशकों में पहली बार गैर-कम्यूनिस्ट नेता कौन चुने गए? इसके राजनीतिक परिणाम क्या हो सकते हैं? (90/I/7e/5)

4. यूगोस्लाव अंतोष की क्या उत्पत्ति थी? इसके प्रति योरोपीय समुदाय की क्या प्रतिक्रिया रही? (लगभग 75 शब्द) (91/I/6d/10)

5. ‘एगर मेस’ (Eager Mace) क्या है ? इसके उद्देश्य क्या रहे हैं और इसकी आलोचना क्यों हुई है? (92/I/6d/15)

6. 1993 में जी-7 की शिखर बैठक की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ क्या हैं? (93/I/7g/5)

7. एरिट्रिया के निर्माण के विषय में आप क्या जानते हैं? इसकी समस्याओं का आकार क्या है? (प्रत्येक 250 शबदों में लिखिए (93धप्ध7ीध5)

8. हाल ही में ळ.7 शिखर सम्मेलन कहाँ हुआ था? भारत के विषय में इसकी सिफारिशें किन मामलों में कोरा ढोंग मानी जाती हैं? (95/I/6a/10)

9. कोसोवो’ की समस्या का वर्णन कीजिए। (98/I/6b/10)

10. पोप जॉन पॉल द्वितीय के क्यूबा के दौरे का क्या महत्व है? (98/I/7c/6)

11. बासमती चावल का एक रूपान्तर हाल में खबरों में क्यों था? (98/I/7e/6)

12. जी-77 के बारे में आप क्या जानते हैं? (00/II/08/9b/2)

13. के.एल.ए. का पूरा नाम लिखिए। (01/II/8a/2)

14. हाल ही में स्लोबोडेन मिलोसेविक खबरों में क्यों रहे हैं? (01/II/8b/2)

15. गाओं ज्ञान कौन हैं? (01/II/8c/2)

16. जी-8 क्या है? (01/II/9d/2)

17. निम्नलिखित के पूरे नाम लिखिए- (02/II/8a/2)

(a) डब्ल्यू.सी.ए.आर.
(b) एस.पी.डी.सी.
(c) इण्टरपोल
(d) डब्ल्यू.आई.पी.ओ.

18. एक्सएनाना गुसमाओ कौन हैं? (02/II/8c/2)

19. एकधु्रवीय विश्व से आपका क्या आशय है? (02/II/8d/2)

20. उत्तर-दक्षिण संवाद के बारे में आप क्या जानते हैं? (02/II/8e/2)

21. निम्नलिखित से क्या तात्पर्य है- (02/II/9a/2)

(a) यू.एन.सी.एच.आर.
(b) यूनिडो
(c) डब्ल्यू.टी.ओ.
(d) एम.आई.जी.एन

22. जी-15 का मुख्य प्रयोजन क्या है? (02/II/9d/2)

23. डेविड कैली किस कारण हाल में खबरों में थे? (03/II/8c/2)

24. ‘सभ्यताओं का संघर्ष’ का सिद्धांत क्या है? (03/II/9c/2)

25. ‘इतिहास का अंत’ के सिद्धान्त का क्या अर्थ है? (03/II/9d/2)

26. मानवाधिकारों के क्षेत्र में एमनेस्टी इंटरनेशनल की भूमिका पर प्रकाश डालिए। (09/II/7a/15)

27. निम्नांकित संक्षिप्तियों के पूर्ण रूप को स्पष्ट करते हुए उनके उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए। (04/II/9/10)

(a) बी.आई.एम.एस.टी.ई.सी.
(b) रेड क्रोस
(c) यू.पी.यू.
(d) ‘सेव’ (एस.ए.वी.ई.)
(e) ओ.डी.ए.

28. म्यांमार में सैनिक शासन के संबंध में लिखिए। (05/II/2c/10)

29. निम्नलिखित का विस्तान करके या सुस्पष्ट करके, उत्तर दीजिए (प्रत्येक) प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए। 5x2=10

(a) ओ. ए. पी. ई. सी.
(b) आई. एफ. ए. डी.
(c) यू. पी. यू.
(d) ‘सेव’ (एस.ए.वी.ई.)
(e) ओ. डी. ए. (05/II/9/10)

30. नेपाल में नरेश का दुर्बलन। (06/II/1c/10)

31. ऐम्नेस्टी इंटरनेशनल की बढ़ती भूमिका। (06/II/7b/15)

32. बाह्य आकाश करार। (06/II/8b/2)

33. इराक से जापानी सैनिकों की वापसी। (06/II/8c/2)

34. मास्ट्रिख्ट संधि। (06/II/8d/2)

35. क्यूबा और कैस्ट्रो। (06/II/8e/2)

36. निम्नलिखित को विस्तार करके और उद्देश्य समझाकर लिखिए (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में) (06/9/2x5=10)

(a) आई.सी.जे.
(b) इंटेलसैट
(c) आई.बी.आर.डी.
(d) डब्ल्यू.एम.ओ.
(e) डब्ल्यू.एच.ओ.

37. भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ई.ए.ऐस.) के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (07/II/2b/2)

38. शंघाई सहयोग संगठन (ऐस.सी.ओ.) के संबंध में लगभग 20 शब्दों में लिखिए। (07/II/2c/2)

39. लाइबेरिया को भारतीय सर्व-महिला दस्ता के बारे में 20 शब्दों में लिखिए। (07/II/3b/2)

40. नेपाल में मधेशी के संबंध में लिखिए। (07/II/3c/2)

41. जी-8 शिखर सम्मेलन 2007 के बारे में लिखिए। (07/II/8a/2)

42. वैश्विक शासन-प्रणाली के बारे में लिखिए। (07/II/8c/2)

43. आपरेशन साइलेंस के बारे में लिखिए। (07/II/8d/2)

(a) बेम्स
(b) आई.ए.ई.ए
(c) बिग्सटेक
(d) इ.सी.जे.

44. निम्नलिखित अंग्रेजी संक्षिप्तियों को विस्तारित करते हुए और उनके उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए, उनके संबंध में लिखिए (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में) : (08/II/1a/30)

(a) बेम्स
(b) आई.ए.ई.ए.
(c) बिम्सटेक
(d) इ.सी.जे. (07/II/9/8)

45. संसार के नए सात अजूबे के संबंध में लिखिए। (08/I/12c/2)

46. दक्षिण-दक्षिण सहयोग के संबंध में लिखिए। (08/II/7a/15)

47. G-77 के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/9b/2)

48. आई. सी. आर. सी. के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/9c/2)

49. मर्कोसुर के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/9d/2)

50. इंटरपोल के संबंधन में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/9e/2)

51. ‘मावी मर्मरा’ घटना (2010/II/6b/5)

52. अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आई.सी.सी.) की कंपाला घोषणा का महत्व (2010/II/6c/5)

53. कैम्बोडिया के न्यायालयों में असाधारण सदनों (ई.सी.सी.सी) का मुकदमा सदन और उसका हाल का अभिनिर्णय (2010/II/6d/5)

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< मुख्य पृष्ठ पर जाने के लिए यहां क्लिक करे