यूपीएससी आईएएस (मुख्य) सामान्य अध्ययन वर्गीकृत परीक्षा पेपर UPSC IAS (Mains) General Studies Categorized Exam Paper "Chapter-8"

यूपीएससी आईएएस (मुख्य) सामान्य अध्ययन वर्गीकृत परीक्षा पेपर UPSC IAS (Mains) General Studies Categorized Exam Paper "Chapter-8"

जनांकिकी

1. स्वामीनाथन समिति द्वारा दिए गए राष्ट्रीय जनसंख्या नीति के प्रारूप में लिंग सम्बन्धित मुद्दों पर क्या प्रमुख संस्तुतियाँ हैं? (94/II/4c/10)

2. भारत सरकार की जनसंख्या नीति की विशेषताएं बताते हुए उसकी समीक्षा कीजिए। (01/I/10a/50)

3. भारत में मानव विकास पर यू.एन.डी.पी. की रिपोर्ट को स्पष्ट कीजिए। (04/I/11a/10)

साक्षरता

1. नवोदय विद्यालय के संदर्भ में राममूर्ति समिति की क्या सिफारिशों थीं? इसकी सिफारिशों पर, शिक्षा के केन्द्रीय सलाहकार मंडल (CABE) समिति की क्या टिप्पणियाँ हैं? (92/I/6e/15)

2. राष्ट्रीय साक्षरता संगठन पर एक टिप्पणी लिखिए। (96/I/7c/6)

3. ज्ञान समाज के रूप में भारत के विकास के लिए प्रधानमंत्री को पंचसूत्रीय कार्यसूची क्या है? (03/I/2b/10)

4. "क्या शिक्षा पर और अधिक व्ययन उच्चतर साक्षरता के साथ जुड़ा है?" चर्चा कीजिए। (04/I/12/10)

5. राष्ट्रीय ज्ञान आयोग पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (05/I/13b/2)

6. ग्रामीण भारत योजना के लिए ज्ञान क्रान्ति के अधीन किन अनुबंधनों का विकास किया जाना है? (06/I/11b/10)

7. भारत में अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा के कार्यान्वयन में आने वाले मुद्दों पर प्रकाश डालिए। (06/I/12c/10)

भ्रष्टाचार

1. भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम किन उद्देश्य के लिए बनाया गया था? इस अधिनियम में हाल में किए गए संशोधनों से कहां तक स्वनियोजित व्यक्तियों को सहायता मिलेगी? (93/I/7F/5)

2. हाल में सुन्दरलाल बहुगुना किन प्रश्नों पर अनशन करते रहे हैं? (96/I/7c/6)

3. भारत में, लोक जीवन में, व्यापक भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए उपाय सुझाइए। (03/I/10b/30)

4. इसी वर्ष संसद में पेश किए गए लोकपाल विधेयक के विशिष्ट अभिलक्षण क्या हैं? (03/I/12b/10)

5. भारत की राज्य-व्यवस्था में एक गंभीर विकास चुनौती के रूप में भ्रष्टाचार का परीक्षण किजिए। (09/I/5c/10)

पुनर्वास

1. भूटान के शरणार्थियों की समस्या को हल करने में क्या विषय सत्रिहित हैं? (96/I/6c/10)

2. अपंगता के प्रकारों को पहचानिये। (03/I/11c/10)

3. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए (लगभग 20 शब्दों में): (05/I/3e/10)
भारत में सड़क बच्चों को पुनर्वासन

4. भारत में मानसिकता : बाधाग्रस्त व्यक्तियों के पुनर्वास से सम्बन्धित क्या-क्या समस्याएँ हैं? (06/I/12b/10)

आंतरिक सुरक्षा एवं संबंधित मुद्दे

1. बोडो कौन हैं? हाल ही में इनमें अशान्ति क्यों फैली? (89/I/6a/10)

2. प्रारंभ से आज तक नक्सवादी आंदोलन के विभिन्न चरणों का विश्लेषणात्मक परिचय दीजिए। इस आंदोलन की प्रारंभिक न्यूनताएँ क्या थीं? (90/I/6a/10)

3. इंडियन एयरलान्स में ए-320 वायुयान के संचालन के संबंध में एयर मार्शल रामदास की अध्यक्षता में गठित तकनीकी समिति की प्रमुख अनुशंसाएँ क्या हैं? (90/I/7/5)

4. संसद् सदस्यों ने हाल ही में भारत में एक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् की स्थापना करने के महत्व पर किन कारणों से जोर डाला है? (95/I/6d/10)

5. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड द्वारा निर्मित मसौदा नाभिकीय सिद्धान्त की मुख्य-मुख्य बातें क्या हैं? इस संबंध में मीडिया रिपोर्टों में किन कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है? (99/I/5a/35)

पर्यावरण प्रबंधन

1. भोपाल गैस दुर्घटना का क्या आकार था और भोपाल गैस दुर्घटना पर उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रमुख विशेषताएँ क्या थी? (91/I/7b/6)

2. विपत्ति प्रबंधन क्या होता है? प्राकृतिक विपत्तियों से निपटने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा कीजिए। (05/I/10b/30)

3. ऊर्जा स्वतन्त्रता क्या होती है? चर्चा कीजिए कि किस प्रकार भारत को 'ऊर्जा स्वतन्त्र राष्ट्र में परिवर्तित किया जा सकता है।' (05/I/11b/10)

4. निम्नलिखित में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो : (2011/II/4/12×4)

(a) "उत्तरध्रुवीय समुद्री हिम के पिघलने की बढ़ती हुई दरों के सम्बन्ध में हो सकता है कि उत्तरध्रुवीय परिषद् राष्ट्रों के हित विस्तृत संसार के हितों के साथ पूर्णरूपेण मेल न खाएँ।" स्पष्ट कीजिए ।
(b) समकालीन अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में, क्या अभी भी शक्ति-संतुलन की संकल्पना के लिए कोई भूमिका है ? चर्चा कीजिए ।
(c) "कैम रेन्ह खाड़ी के सम्बन्ध में मेज़बान देश के वाणिज्यिक हितों का स्थान रणनीतिक हित ग्रहण करते हुए प्रतीत होते हैं।" इस बात को विस्तापूर्वक प्रस्तुत कीजिए।
(d) मोगाडिशू से अल-शबाब के पीछे हट जाने से सोमालिया में शांति को किस सीमा तक एक वास्तविक मौका प्रदान किया है ? आकलन कीजिए ।

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

नगरीकरण

1. पुरा (पी.यू.आर.ए.) क्या है? उसके प्रमुख उद्देश्यों पर चर्चा कीजिए। (04/I/10b/30)

2. राष्ट्रीय आवासन नीति ने 2010 तक सभी के लिए आवास का लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य किस सीमा तक निष्पाद्य है? (04/I/12a/10)

3. 'पारिस्थितिक पर्यटन' क्या होता है? भारत में उसका किस प्रकार उन्नयन किया जा सकता है? (05/I/11c/10)

4. फ्शहरी निर्धनों की दशाएँ ग्रामीण निर्धनों की अपेक्षा अधिक दुःखुद है।य् अपना विचार प्रस्तुत कीजिए। (250 शब्द) (08/I/10b/30)

बालश्रम

1. बाल श्रमिक का प्रश्न हाल में क्यों अधिक महत्वपूर्ण हो गया है? इसका भारत पर किस प्रकार प्रभाव पड़ेगा? (93/I/6d/10)

2. बाल श्रम की रोकथाम और बाल कल्याण की प्रोन्नति के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा कीजिए। (03/I/10a/30)

3. भारत में बाल श्रम उन्नमूलन के सामाजिक और आर्थिक परिणाम क्या हैं? (06/I/10a/30)

4. भारत में बाल श्रम से छुटकारा पाने के कदमों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द) (07/I/10b/30)

लिंग समानता

1. निम्नलिखित पर लिखिए - (लगभग 125 शब्दों में) : (03/I/11a/10)
स्त्री-पुरुष समता के मुद्दे।

2. पैतृक संपदा में महिलाओं के लिए सम अधिकार पर टिप्पणी लिखिए। (05/I/12a/2)

3. भारत में 'महिला सशक्तिकरण' का क्या अर्थ है? (06/I/9c/2)

4. भारतीय समाज में स्त्री-पुरुष समता स्थापित करने में सामाजिक बाध्यताओं को स्पष्ट कीजिए। (06/I/12a/10)

5. बालिका भू्रणहत्या के सम्बन्ध में लिखिए। (06/I/13d/2)

6. बीजिंग महिला सम्मेलन, 1995 में पारित 'कार्य हेतु मंच' (प्लैटफॉर्म फॉर ऐक्शॅन) की मुख्य सिफारिशें क्या थीं? (250 शब्द) (07/I/10a/30)

7. परीक्षण कीजिए कि भारत में ग्रामीण महिलाएँ पंचायत राज प्रणाली में अपनी सक्रिय सहभागिता के द्वज्ञरा किस प्रकार सशक्त हो गई हैं। (150 शब्द) (08/I/11a/15)

8. फ्स्त्री-पुरूषअनुपात में पतन भारत के भावी सामाजिक विकास के लिए एक भयप्रद संकेत है।य् चर्चा कीजिए। (09//11b/15)

मानव अधिकार

1.  वियना में मानव अधिकार पर हुए विश्व सम्मेलन की संस्तुतियों में आत्म-निर्णय और आतंकवाद पर भारतीय चिन्ता किस सीमा तक प्रतिबिम्बित होती है? (93/I/6a/10)

2. मानव अधिकारों को प्रभावशाली और कार्यक्षम बनाने के लिए आप क्या सुझाव देंगे? (96/I/7b/6)

3. निम्नलिखित से सम्बन्धित मानव अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम (1993) के प्रावधानों की विवेचना कीजिएः (86/I/10/30)

(a) मानवाधिकार की परिभाषा।
(b) राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन।
(c) आयोग के कार्य।
(d) एन.एच.आर.सी. की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने हेतु अधिनियम में क्या संशोधन प्रस्तावित है?

4. कारागारों से उत्पीड़न तथा मानव मर्यादा के संदर्भ में भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित प्रस्तावों की विवेचना कीजिए। (00/I/10/30)

5. तमिलनाडु में जुलाई 2001 में एम.करूणानिधि को गिरफ्रतार किए जाने से सम्बन्धित मानव अधिकार विषयक क्या मुद्दे रहे हैं? (01/I/11/10)

कार्यक्रम

1. स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वराज योजना पर टिप्पणी लिखिए। (01/I/12/10)

2. 'ट्राइफेड' क्या है? इसके उद्देश्य क्या हैं? (02/I/11/10)

3. समेकित बंजर भूमि विकास कार्यक्रम क्या हैं? (02/I/12/10)

4. मरूस्थल विकास कार्यक्रम के बारे में संक्षेप में लिखिए। (02/I/12/10)

5. 'विकलांगों के कल्याण' के लिए कार्यक्रमों के बारे में संक्षेप में लिखिए। (03/I/12/10)

6. सेतुसमुद्रम् परियोजना पर टिप्पणी लिखिए। (05/I/12/10)

7. एकीकृत बाल विकास सेवाएँ (आई.सी.डी.एस.) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (125 शब्द) (07/I/12a/10)

संस्थान

1. यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन पर टिप्पणी लिखिए। (00/I/12/10)

2. इकोनॉमिक एण्ड सोशल काउन्सिल पर टिप्पणी लिखिए। (00/12/10)

3. सी.आर.वाई. के बारे में लिखिऐ। (00/I/12a/2)

4. भारतीय विधि आयोग पर टिप्पणी लिखिए। (01/I/12a/10)

5. ललित कला अकादमी पर टिप्पणी लिखिए। (01/I/12b/10)

6. आई.सी.आर. के बारे में लिखिये। (01/I/12c/10)

7. भारतीय खेल प्राधिकरण के बारे में लिखिये। (01/I/13a/2)

8. एन.सी.ई.आर.टी.के बारे में लिखिये। (01/I/13b/2)

9. प्राकृतिक विरासत और सांस्कृतिक विरासत पर लिखिये। (03/11c/10)

10. निम्नलिखित के संबंध में लिखिए-(प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में): (4/I/12a/6)

(a) इमरो (आई.एस.आर.ओ.)
(b) केन्द्रीय सतर्कता आयोग
(c) एन.डी.डी.बी.

11. यूनिडो (UNIDO) के संबंध में लिखिए। (06/I/12a/2)

राष्ट्रीय एकता

1. राष्ट्रीय एकता परिषद् क्या है? क्या इसकी आवश्यकता है? हाल ही में हुई राष्ट्रीय एकता परिषद् की बैठक का मुख्य परिणाम क्या रहा? (91/I/7a/6)

2. उत्तर प्रदेश सार्वजनिक धार्मिक भवनों एवं स्थलों के विनियमन विधेयक, 2000 जिससे अल्पसंख्यों का विरोध बढ़ा, की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं? (00/I/11/10)

3. प्रादेशिकता किसको कहते हैं? प्रादेशिकता ने भारत की राजनीति को किस तरह से प्रभावित किया है?  (250 शब्द) (07/I/7a/30)

4. भारत राष्ट्रीय एकता प्राप्त करने की समस्याओं पर चर्चा कीजिए। (08/I/9b/15)

विविध

1. सिलीगुड़ी-बागडोगरा पट्टी में चावल की कंटीली किस्म में आती हुई कमी ने मनुष्य-पशु संघर्ष पर किस प्रकार प्रभाव डाला है? (02/I/11/10)

2. उद्यम संसाधन आयोजना क्या होती है? (04/I/12/0)

3. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए (लगभग 20 शब्दों में) :
मधुशाला नृत्य पर पाबंदी। (05/I/12a/2)

4. आर.सी.आई. (RCI) के सम्बन्ध में लिखिए (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)। (06/I/12a/10)

5. ज्ञान समाज के रूप में भारत के विकास के लिए प्रधान मंत्री की 5-सूत्री कार्यसूची पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (07/I/12b/10)

6. फ्वैश्वीकरण ने भारत में वर्गहीन समाज का प्रारम्भ करने के बजाए एक सुस्पष्ट वर्ग विभाजन उत्पन्न कर दिया है।य् इस तर्कका समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द) (08/I/10a/30)

7. 'वास्तविकता के भ्रम' के स्थान पर 'सार्वजनिक वास्तविकता' को प्रक्षेपित करने के लिए मीडिया की क्या भूमिका होनी चाहिए। (08/I/11c/15)

8. फ्राष्ट्रमंडल खेलों के प्रकार के खेल आयोजनों की मेजबानी करने का निर्णय लेते समय लागत-लाभ विश्लेषण ही एकमात्र विचारणीय विषय नहीं होना चाहिए। इस परिपे्रक्ष्य पर समालोचनापूर्वक टिप्पणी कीजिए। (2010/I/7b/12)

9. जहाँ बस दुर्घटना अभी-अभी हुई है, उस घटनास्थल पर आप ही सबसे पहले पहुँचते हैं। आपको तुरन्त और सुरक्षित रूप से किन आपातकानील उपायों को अपनाना चाहिए? (2010/I/8e/5)

10. देश में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफ.डी.आई.) अंतर्वाहों के क्षेत्रक-वार और राज्य-वार वितरण प्ररूपों पर प्रकाश डालिए। (2010/I/8f/5)

11. भारत में घट रहे कहे जाने वाले 'पोषण संक्रमण' के विस्तार, कारणों एवं निहितार्थों पर चर्चा कीजिए । (2011/I/1c/20)

12. पीसीपीएनडीटी अधिनियम, 1994 के प्रमुख अभिलक्षणों पर और 2003 में उसके संशोधन के निहितार्थों पर प्रकाश डालिए । (2011/I/1d/20)

13. "चमेली क्रान्ति और उसके विस्तार के कारण और निहितार्थ प्रकृति में उतने ही आर्थिक हैं कि जितने वे राजनीतिक हैं।" समालोचनापूर्वक मूल्यांकन कीजिए । (2011/I/3a/20)

14. 'यूरो-ज़ोन' ऋण संकट के संदर्भ में, प्रस्तावित 'छह-पैक' हल का परीक्षण कीजिए। क्या आपके विचार में, पूर्व की स्थायित्व एवं संवृद्धि संधि के मुकाबले, इसकी सफलता की अधिक संभावना है? (2011/I/3b/20)

15. फॉमूला वन (F.1) कार दौड़ पथ्र पर, आम तौर पर ड्राइवरों को सूचना विभिन्न रंगों के झंडों के मानकीकृत उपयोग के द्वारा संकेत भेज कर दी जाती है। नीचे दिए गए झंडों में से किन्हीं छह के साथ जुड़े अर्थों का वर्णन कीजिए- (2011/II/4e/12)

(i) सफेद झंडा
(ii) काला झंडा
(iii) पीला झंडा
(iv) नीला झंडा
(v) विकर्णतः विभाजित काला और सफेद झंडा
(vi) रंगबिरंगा (चैकर्ड) झंडा
(vii) पीली और लाल धारियों वाला झंडा

16. निम्नलिखित में से किन्हीं तेरह पर टिप्पणी कीजिए, जो प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में होः (2011/II/5/5×13)

(a) रसायनशास्त्र का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
(b) ई-अपशिष्ट की महाविषति
(c) 'डिज़ाइनर' कुक्कुट अंडे
(d) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का 'इन्सपायर' कार्यक्रम
(e) अंतरिक्ष कचरे के संबंध में 'कैसलर सिंड्रोम'
(f) हमारे भोजन में ओमेगा-3 वसा अम्ल
(g) धुले कपड़ों को सुखाने के सम्बन्ध में 'प्रचक्रण-शुष्कन' और 'टंबल-शुष्कन' के बीच अंतर
(h) गीधों की कम होती जनसंख्या
(i) 'आर्सेनिक-बक' और उसकी खोज का महत्त्व
(j) एफ-22 'रैप्टर' वायुयान
(k) 'सकेंद्रित' सौर ऊर्जा और 'प्रकाश-वोल्टीय' सौर ऊर्जा
(l) सी.सी.टी.वी प्रौद्योगिकी के अनुरूप, संकर और आई.पी. प्रणालियाँ
(m) कैबलार के विभिन्न अनुप्रयोग
(n) संहत डिस्क (CD), अंकीय वैविध्यपूर्ण डिस्क (DVD) और नील - किरण डिस्क के बीच के अंतर।

17. निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए, जो प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में होः (2011/II/6/5×5)

(a) विश्व सीमाशुल्क संगठन (WCO) के प्रकार्य
(b) कोट दि वार (आइवीरी कोस्ट) में अंतर्राष्ट्रीय मध्यक्षेप की सफलता
(c) नशीली दवा कार्टलों को निकाल बाहर करने के लिए कोलंबिया द्वारा अपनाई गई रणनीतियां
(d) संयुक्त राष्ट्र (UN) का विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)
(e) जैनेवा में संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने टूटी कुर्सी की मूर्तिकला ।

18. निम्नलिखित में से प्रत्येक हाल के खबरों में क्यों रहा है? (प्रत्येक उत्तर केवल एक या दो वाक्यों में हो):

(a) टियांगोंग-1 (2011/II/7/2×10)
(b) के-कम्प्यूटर
(c) ग्लीस 581 ह
(d) माबेल रोबोट
(e) 'कार्यवाही शेडी रैट'
(f) 'सागा-220'
(g) 'हरित के अरबों कार्य'
(h) ला 'ऐविवला भूकंप
(i) ग्रान सासो पर औपेरा संसूचक
(j) शनि का टाइटन

19. निम्नलिखित पर टिप्पणियां लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 50 शब्दों से अधिक में न होः

(a) भारत में बाघ अनुवीक्षण कार्यक्रम का फेज़-IV (2011/II/7a/5)
(b) बिहार विशेष न्यायालय अधिनियम, 2009 और वह हाल में खेराबें में क्यों बना रहा है? (2011/II/7d/5)

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

< मुख्य पृष्ठ पर जाने के लिए यहां क्लिक करे