(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - दर्शनशास्त्र (प्रश्न-पत्र-2)-2019

 

UPSC CIVIL SEVA AYOG


(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा-2019
दर्शनशास्त्र (प्रश्न-पत्र-2)


खण्ड़ ‘A’

1. निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए : 10x5=50 marks

1. (a). आपके विचार मे जॉन राल्स प्लेटो की न्याय की संकल्पना को किस सीमा तक जारी रखे हुए है ?
1. (b). आधुनिक धर्मनिरपेक्ष राज्य मे धर्मतंत्र की स्थिति पर चर्चा कीजिए |
1. (c). राजनीतिक अराजकतावाद के रूप मे महात्मा गांधी का मूल्याकन कीजिए |
1. (d). क्या भ्रष्टाचार समूहिक हिंसा का एक रूप नहीं है ? चर्चा कीजिए |
1. (e). क्या स्त्री-पुरुष समानता को समाजवादी शासन प्रणाली मे साकार किया जा सकता है ? विश्लेषण कीजिए 

 

2.(a). क्या अधिकार नागरिकों को राज्य के प्रति जवाब देह बनाते है ? वर्तमान भारतीय परिद्र्श्य के संदर्भ मे तर्क प्रस्तुत कीजिए |
2.(b). बहुसंस्क्रातिकता के विचारो पर वर्णात्मक एवं आदर्शक परिप्रेक्ष्य क्या क्या है |
2.(c). क्या प्रोधोगिकी विकास समाज के नैतिक मानको मे प्रगति की ओर ले जाता है ? स्पष्ट कीजिए |

 

3.(a). चर्चा कीजिए की ऑस्टिनकी संप्रभुता की संकल्पना कौटिल्य की संप्रभुताकी संकल्पना के साथ कहा तक मेल खाती है |
3.(b). समालोचनापूर्वक विचार कीजिए की स्त्री – पुरुष भेदभाव वास्तव मे मनुष्य – निर्मित संकल्पना है न की प्रक्रति के द्वारा प्रदान किया गया है |
3.(c). आपके विचार मे प्रचलित मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था के संदर्भ मे  मार्क्सवाद का भविष्य क्या है ?

 

4.(a). परीक्षण कीजिए की क्या धर्मनिरपेक्ष लोकतन्त्र की दार्शनिक आधारभूमि के बारे मे महात्मा गांधी और डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के विचारो मे कोई भेद है अथवा नहीं है |
4.(b). क्या स्वतंत्रा, समता को परिसीमाओ मे बांधती है ? चर्चा कीजिए |
4.(c). क्या मृत्युदंड सामाजिक न्याय के सिद्धांत को निर्बल बनाता है ? चर्चा कीजिए |

UPSC Mains Philosophy (Optional) Study Materials

खण्ड 'B'

5. निम्नलिखित में प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में संक्षिप्त उत्तर दीजिए :

5. (a). आत्मानुभूति प्रकटन मे साधनरूप क्या है : आस्था या तर्क ? अपने मत की पुष्टि कीजिए। 
5. (b). क्या आज के वैश्वीकरणी संसार मे धर्म मानवता के लिए एक एकीकारी बल है ? चर्चा कीजिए
5. (c). क्या धर्म के नाम पर हिंसा के समर्थन मे कोई दार्शनिक तर्क संभव है ? चर्चा कीजिए।
5. (d). क्या धार्मिक जीवन प्रणाली मे निष्ठावान प्रतिबद्धता मनुष्य को सामाजिक नैतिकता से पथभ्रष्ट कर देती है ? परीक्षण कीजिए। 
5. (e). जैन धर्म मे ईश्वर के अस्तित्व के लिए प्रतिपादित प्रमाणो का कथन कीजिए और मूल्याकन कीजिए।

 

6.(a). चर्चा कीजिए कि धार्मिक प्रतीकवादरहस्यवाद की जन्म देता है अथवा नहीं और कैसे जन्म देता है।
6.(b). अहित एवं अपवित्र की अवधारणाए धर्म की मजबूत नीव प्रदान करने मे क्या भूमिका निभाती है ?
6.(c). एक धर्मिक व्यक्ति कैसे ईश्वरविहीन धर्म की संभावना से इंकार करेगा ? चर्चा कीजिए ।

 

7.(a). धार्मिक बहुतत्ववादियो एवं धार्मिक अन्नयतावादियों के बीच वाद विवाद मे केंद्रीय समस्या को प्रतिपादित कीजिए और स्पष्ट कीजिए।
7.(b). सभी समय नैतिक किस कारण बना रहे, इस बात का पूर्ण रूपेण समाधान धर्मनिरीपेक्ष नियतिकता नहीं निकाल सकती है । परीक्षण कीजिए ?
7.(c). धार्मिक अनुभव को किस सीमा तक सार्वजनिक संवाद का एक विषय बनाया जा सकता है ? विश्लेषण कीजिए ।

 

8.(a). हिन्दू धर्म मे कर्म,पुनर्जन्म एवं पुनःअवतरण के सिद्धांतों कथन कीजिए और उनको स्पष्ट कीजिए।
8.(b). ईश्वर के वैयक्तिक एवं अवैयक्तिक स्वरूपो का कथन कीजिए और मूल्यांकन कीजिए ।
8.(c). भारत मे किसी एक धर्म के अनुसार, मानव और ईश्वर के बीच संबंध पर चर्चा कीजिए । 

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

UPSC Mains Philosophy (Optional) Study Materials

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< Go Back to Main Page

Courtesy : UPSC