बिहार सरकार की 1लाख रु. सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना (Bihar Govt's Rs.1Lakh Civil Services Exam Scholarship)
:: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC, ST) के लिए ::
अनु0जाति एवं अनु0 जनजाति कल्याण विभाग मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2018 में उत्तीर्ण होने वाले बिहार राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना।
राज्य सरकार द्वारा लागू की गई योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2018 में उत्तीर्ण होने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को एकमुश्त 1,00,000/- (एक लाख रूपये) मात्र की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।
अभ्यर्थी के लिए अहर्ता एवं शर्ते :
(i) बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
(ii) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति का सदस्य होना चाहिए।
(iii) सिविल सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2018 में उत्तीर्ण होना चाहिए।
(iv) किसी भी अभ्यर्थी को इस योजना का लाभ एक ही बार देय होगा।
(v) पूर्व से किसी भी सरकारी/लोक उपक्रम/राज्य सरकार द्वारा वित्त संपोषित संस्थान की सेवा में कार्यरत/नियोजित अभ्यर्थी को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।