(पाठ्यक्रम) MPPSC परीक्षा प्री सिलेबस (Syllabus) MPPSC Examination Pre Syllabus

https://iasexamportal.com/files/mppsclogo.jpg



(पाठ्यक्रम) MPPSC परीक्षा प्री सिलेबस

(Syllabus) MPPSC Examination Pre Syllabus


प्रथम प्रश्नपत्र : सामान्य अध्ययन 

1. सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण 

  • सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण (पर्यावरणीय परिस्थितिकी, जैव विविधता तथा मौसम परिवर्तन)पर प्रश्नों में दैनंदिन (रोजमर्रा) अवलोकन एवं अनुभव से सम्बन्धित प्रश्न जो किसी भी शिक्षित व्यक्ति द्वारा अपेक्षित है और जिन्होंने इन विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया हो , सम्मिलित होंगे।

2.राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएँ

  • वर्तमान घटनाओं में प्रमुख राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ज्ञान का परीक्षण किया जावेगा।

3.भारत का इतिहास एवं स्वतंत्र भारत

  • इतिहास में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक पहलूओं से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे। राष्ट्रीय आन्दोलन एवं स्वतंत्र भारत के विकास के प्रश्न भी पूछे जावेंगे। 

4.(क) भारत का भूगोल 

  • भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल के सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे। इसमें भारतीय कृषि एवं प्राकृतिक संसाधनों का समावेश होगा तथा भारतीय जनांकिकीय एवं जनगणना से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।
  • (ख) विश्व की सामान्य भौगोलिक जानकारी। 

5.भारतीय राजनीति एवं अर्थव्यवस्था

  • इसमें देश की राजनैतिक व्यवस्था एवं संविधान, पंचायती राज, सामाजिक व्यवस्था, सतत् आर्थिक विकास, चुनाव, राजनीतिक दलों, योजनाएँ, औद्योगिक विकास, विदेशी व्यापार, आर्थिक एवं वित्तीय संस्थाओं पर प्रश्न होंगे। 

6.खेलकूद 

  • मध्यप्रदेश, भारत, एशिया एवं विश्व में खेले जाने वाले प्रमुख खेलकूद एवं खेल प्रतियोगिताओं, पुरस्कारों, व्यक्तित्वों तथा प्रतिष्ठित खेल संस्थानों से सम्बन्धित प्रश्न होगे। 

7.मध्यप्रदेश का भूगोल, इतिहास तथा संस्कृति 

  • मध्यप्रदेश के भूगोल में पर्वतों के विकास, नदियां, जलवायु, वनस्पतियाँ, जीवजन्तु, खनिज, परिवहन से सम्बन्धित प्रश्न होगे। मध्यप्रदेश के इतिहास एवं संस्कृति में प्रसिद्ध राजवंशों का योगदान, जनजातियां, कला, स्थापत्य कला, ललित कलाओं एवं ऐतिहासिक व्यक्तियों पर भी प्रश्न होंगे।

8.मध्यप्रदेश की राजनीति एवं अर्थव्यवस्था 

  • इसमें प्रदेश की राजनैतिक व्यवस्था, राजनीतिक दलों एवं चुनाव, पंचायतीराज, मध्यप्रदेश की सामाजिक व्यवस्था, सतत् आर्थिक विकास से संबंधित प्रश्न होंगे। इसमें उद्योग योजनाएँ, आर्थिक कार्यक्रम, व्यापार, मध्यप्रदेश की जनांकिकीय एवं जनगणना पर प्रश्न भी सम्मिलित होंगे। 

9.सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी

  • इसमें अभिलक्षण, प्रयोग और शब्दावलियों, जैसे वेबसाईट, आनलाईन सर्च इंजिन, ई-मेल, वीडियो मेल, चेटिंग, वीडियो कान्फेन्स, हेकिंग , क्रेकिग, वायरस और सायबर अपराध से सम्बन्धित प्रश्न सम्मिलित होंगे।

10.अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम) 1989 एवं सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1995. 

11.मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993. 

द्वितीय प्रश्नपत्र :- सामान्य अभिरूचि परीक्षण 

  • बोधगम्यता 
  • संचार कौशल सहित अंतर - वैयक्तिक कौशल
  • तार्किक कौशल एवं विश्लेषणत्मक क्षमता 
  • निर्णय लेना एवं समस्या समाधान 
  • सामान्य मानसिक योग्यता 
  • आधारभूत संख्यनन (संख्यायें एवं उनके संबंध, विस्तार क्रम आदि -दसवीं कक्षा का स्तर), आंकड़ों का निर्वचन (चार्ट, ग्राफ, तालिका, आंकड़ों की पर्याप्तता आदि-दसवीं कक्षा का स्तर) हिन्दी भाषा में बोधगम्यता कौशल (दसवीं कक्षा का स्तर) 

टिप्पणीः दसवीं कक्षा के स्तर के हिन्दी भाषा के बोधगम्यता कौशल से संबंध प्रश्नों का परीक्षण, प्रश्नपत्र में केवल हिन्दी भाषा के उद्धरणों के माध्यम से, अंग्रेजी अनुवाद उपलब्ध कराये बिना किया जायेगा। 

Click here for MPPSC Syllabus PDF

Printed Study Material for MPPSC