trainee5's blog

(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा कृषि-विज्ञान (Paper - 2)-2017


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा
(Download) UPSC IAS Mains Exam Paper - 2017 : कृषि-विज्ञान (Paper - 2)


कृषि-विज्ञान
(प्रश्न-पत्र II)

निर्धारित समय : तीन घंटे

अधिकतम अंक: 250

प्रश्न-पत्र सम्बन्धी विशेष अनुदेश

(उत्तर देने के पूर्व निम्नलिखित निर्देशों को कृपया सावधानीपूर्वक पढ़ें)

दो खण्डों में कुल आठ प्रश्न दिए गए हैं जो हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।

उम्मीदवार को कुल पाँच प्रश्नों के उत्तर देने हैं।

प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य हैं तथा बाकी प्रश्नों में से प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न चुनकर तीन प्रश्नों के उत्तर दें।

प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।

प्रश्नों के उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू० सी० ए०) पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए। प्राधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे।

प्रश्नों की शब्द सीमा, जहाँ उल्लिखित है, को माना जाना चाहिए।

प्रश्नों के प्रयासों की गणना क्रमानुसार की जाएगी। आंशिक रूप से दिए गए प्रश्नों के उत्तर को भी मान्यता दी जाएगी यदि उसे काटा न गया हो। प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दें।

खण्ड-A

1. निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :

(a) कोशिका क्या है? पादप कोशिका के विभिन्न अंगकों को सूचीबद्ध कीजिए तथा सूत्रकणिकाओं के कार्यों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
(b) फसलीय आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
(c) बीज उत्पादन के आनुवंशिक एवं सस्यीय सिद्धांत क्या हैं?
(d) नर बंध्यता से आपका क्या तात्पर्य है? पादपों में पायी जाने वाली विभिन्न प्रकार की नर बंध्यता प्रणालियों को सूचीबद्ध कीजिए और रासायनिक तौर पर प्रेरित नर बंध्यता की विवेचना कीजिए।
(e) भ्रूण उद्धार क्या है? फसल सुधार में इसके लाभों को लिखिए। अंतराजातीय एवं अंतरावंशीय संकरण के विशेष संदर्भ में इस तकनीक को इंगित कीजिए।

2. (a) बीज प्रमाणीकरण में सम्मिलित विभिन्न चरणों तथा प्रमाणित बीजों के उत्पादन से संबंधित संस्थानों का वर्णन कीजिए।
(b) फसल सुधार में आण्विक चिह्नकों के अनुप्रयोगों का वर्णन कीजिए।
(c) कोशिकाद्रव्यी वंशागति और इसके अभिलक्षणों की व्याख्या कीजिए।

3. (a) संकर ओज को परिभाषित कीजिए। संकरों के विकास में संकर ओज का किस प्रकार लाभ उठाया गया है?
(b) बहुगुणिता क्या है? फसल सुधार में इसके अनुप्रयोग एवं इसकी सीमाओं का संक्षेप में विवेचन कीजिए।
(c) फसल सुधार में आनुवंशिक अभियांत्रिकी की भूमिका का वर्णन कीजिए।

4. (a) उत्परिवर्तन क्या हैं? किस्म विकास में प्रेरित उत्परिवर्तन के उपयोग को इंगित कीजिए।
(b) कीट-पीड़कों के प्रतिरोध के लिए प्रजनन में सम्मिलित क्रियाविधि की व्याख्या कीजिए।
(c) फसलीय पादपों की किस्म सुरक्षा में पी० पी० बी० एवं एफ० आर० ए० के प्रभाव की विवेचना कीजिए।

खण्ड-B

5. निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :

(a) पादप वृद्धि नियंत्रक क्या हैं? पादप हॉर्मोनों से ये किस प्रकार भिन्न हैं? कृषि में पादप वृद्धि नियंत्रकों के अनुप्रयोगों को इंगित कीजिए।
(b) पोषकों की अनिवार्यता के मापदंडों का वर्णन कीजिए। पादपों के लिए अनिवार्य पोषकों को वर्गीकृत कीजिए।दलहनों के विशेष संदर्भ में फसलों में फॉस्फोरस एवं  कैल्सियम की भूमिका का वर्णन कीजिए।
(c) फलों की तुड़ाई के पश्चात् हानियों का संक्षेप में लेखा प्रस्तुत कीजिए। तुड़ाई के पश्चात् रोगों से होने वाली हानियों से बचने हेतु विभिन्न प्रबंधन तकनीकों का सुझाव दीजिए।
(d) पोषण संबंधित चुनौतियाँ क्या हैं? जीवन-चक्र की विभिन्न अवस्थाओं में अल्प पोषण में योगदान देने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।
(e) औषधीय एवं सगंधीय पादपों को परिभाषित कीजिए। उनके महत्त्व एवं उपयोगों की विवेचना कीजिए।

6. (a) वाष्पन-वाष्पोत्सर्जन' को परिभाषित कीजिए। यह विभिन्न कारकों द्वारा कैसे प्रभावित होता है? पादपों द्वारा जल के निष्क्रिय अवशोषण की संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
(b) प्रकाश-फॉस्फेटीकरण (फोटोफॉस्फोराइलेशन) क्या है? चक्रीय एवं अचक्रीय प्रकाश-फॉस्फेटीकरण के बीच अंतर कीजिए। दोनों ही पथों की आरेखिक संरचना दीजिए।
(c) संसाधन उपभोग दक्षता एवं किसानों की आय बढ़ाने में हाइटेक बागवानी प्रौद्योगिकी कैसे योगदान देती है?

7. (a) आम के प्रमुख पीड़कों एवं रोगों के साथ-साथ उनके प्रबंधन संबंधी उपायों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
(b) देश में विदेशी पीड़कों एवं रोगों को फैलने से रोकने हेतु उपाय बताइए।
(c) सहजीवी एवं असहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण में अंतर कीजिए। फसलीय पादपों में सहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण कैसे होता है?

8. (a) फलों एवं सब्जियों में मूल्य संवर्धन संबंधी विभिन्न तरीके क्या हैं?
(b) प्रोटीन ऊर्जा कुपोषण क्या है? महिलाओं एवं बच्चों में सूक्ष्म-पोषकों की कमी का वर्णन कीजिए।
(c) खाद्य सुरक्षा क्या है? खाद्य अधिप्राप्ति एवं वितरण में आने वाली मुख्य बाधाओं को इंगित कीजिए।

 

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

Printed Study Material for IAS Mains General Studies

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री (GS Mains Study Kit)

(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा लोक प्रशासन Paper-2- 2017

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा
(Download) UPSC IAS Mains Exam 2017
(PUBLIC ADMINISTRATION ) लोक प्रशासन (Paper-2)


Exam Name: UPSC IAS Mains PUBLIC ADMINISTRATION (लोक प्रशासन) (Paper-1)

Marks: 250

Time Allowed: 3 Hours

खण्ड A

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :

(a ) "सांविधानिकता भारत में प्रशासनिक इमारत का मूलाधार है। " विवेचना कीजिए।
(b ) "मंत्रिमण्डल सचिवाकलय की प्रतिष्ठा और कार्यकरण का प्रधानमंत्री के कार्यालय (पी. एम. ओ. ) से कड़ी चुनौती का सामना होता है। " इस ढृढ़कथन के पक्ष और विपक्ष दोनों पर तर्क दीजिए।
(c) "निर्वाचिंत प्रतिनिधियों के क्षमता - निर्माण की कमी के कारण स्थानीय स्वशासन संस्थाओं की प्रभाविता बाधित होती है। " विस्तार से समझाइए।
(d) "भारत में सार्वजनिक क्षेत्रक उपक्रमों (पी. एस. यू.) को निजी उद्यमों और बहु - राष्ट्रीय निगमों (एम. एन. सी.) से कठिन प्रतियोगिता का सामना करना पड़ता है। " समझाइए।
(e) क्या आपके विचार में 'अखिल भारतीय न्यायिक सेवा (ए. आइ. जे. एस. )' नागरिकों को समय पर न्याय उपलब्ध करने में योगदान करेगी ? अपने कथन के पक्ष में तर्क दीजिए।

प्रश्न 2.

(a) "बाज़ार सुधारों ने भारत के संविधान के आधारिक स्वरूप का अतिक्रमण नहीं किया है। " टिप्पणी कीजिए।
(b) "सिविल सेवाओं में पार्श्विक प्रवेश का विचार भारतीय प्रशासन में ऊर्जा का संचार करेगा। " इसके क्या -क्या संभव लाभ और परिसीमाएँ हैं ?
(c) "अग्रलक्षी शासन और ठीक समय पर कार्यान्वयन (प्रगति ) संघ सरकार की एक नवाचारी परियोजना हैं। " इसके अभिलक्षणों और कार्य - रीतियों की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 3.

(a) "दबंग मुख्यमंत्री की उपस्थिति में , राज्य में मंत्रिपरिद की स्थिति घटकर सचिवों के एक निकाय की हो जाती हैं। " उदाहरणों सहित समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
(b) "लोक सेवाओं का भारतीयकरण एक धीमी किन्तु अविरत प्रक्रम हैं। " समझाइए।
(c) "भू -अभिलेखों का डिजिटलीकरण , जिला प्रशासन की पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए एक आवश्यक , परंतु अपर्याप्त पूर्व -शर्त हैं। " स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 4.

(a) "अधिकारीतंत्र को पर्यावरणीय सधारणीयता की आवश्यकता और विकास अनिवार्यताओं के बीच एक संतुलन बनाना होता है। " विवेचना कीजिए।
(b) "मुख्य सचिव को प्रायः मुख्यमंत्री का वैकल्पिक व्यक्तित्व (आल्टर ईगो ) कहा जाता है। " राज्य प्रशासन में उनके सम्बन्धो की गत्यात्मकता पर , उदाहरणों के साथ , चर्चा कीजिए।
(c) "भारत में ज़िला नियोजन सिमित ( डी. पी. सी. ) स्थानीय स्वशासन की क्रियाविधि की कजोरतम संरचना रही है। " उदाहरणों सहित विश्लेषण कीजिए।

Click Here to Download PDF

(E-Book) UPSC लोक प्रशासन (Public Administration) हिन्दी Papers

Public Administration for UPSC Mains Exams Study Kit

Printed Study Material for IAS PRE cum Mains General Studies

(Download) UGC Textbooks : History and Archaeology



(Download) UGC Textbooks : History and Archaeology



Table of Contents :

  1. Introduction...........................................1

(Download) UGC Textbooks : Earth Sciences



(Download) UGC Textbooks : Earth Sciences



Table of Contents :

  • Optimum contact hours and marking scheme of B.Sc.Cource............1

(Download) UGC Textbooks : Earth Sciences



(Download) UGC Textbooks : Earth Sciences



Table of Contents :

  • Optimum contact hours and marking scheme of B.Sc.Cource............1

(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-4 - 2017

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा
(Download) UPSC Mains 2017 General StudiesQuestion Paper:
सामान्य अध्ययन-IV (नीति,अखंडता एवं अभिक्षमता) 

Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-3)

Year: 2017

Exam Date: 30-10-2017

 

Q1.   सार्वजनिक  क्षेत्र  में  हित-संघर्ष  तब  उत्पन्न  होता है,  जब  निम्नलिखित  की  एक-दूसरे  के  ऊपर प्राथमिकता रखते है  :
        (a)    पदीय  कर्तव्य  
        (b)    सार्वजनिक हित 
        (c)    व्यक्तिगत हित  
प्रशासन में इस शंघर्ष को कैसे सुलझाया जा सकता है? उदाहरण सहित वर्णन कीजिये|  
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

Q2.  सिविल सेवा  के  सन्दर्भ  में निम्नलिखित  की  प्रासंगिकता  का परीक्षण  कीजिये  :  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

        (a)  पारदशिर्ता  
        (b)  जवाबदेही  
        (c)  निष्पक्षता  तथा  न्याय 
        (d)  दृढ  विश्वास  का साहस 
        (e)  सेवा भाव

Q3.  नैतिक  आचरण  वाले  तरुण  लोग  सक्रिय राजनितिक  में  शामिल  होने के  लिए  उत्सुक नहीं होते  है |  उनको  सक्रिय राजनितिक  में अभीप्रेरित करने के लिए  उपाए  सुझाइए  |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

Q4.  (a)   समझौते  से  पूर्ण  रूप से  इनकार   करना सत्यनिष्ठा   की  एक  परख  है |   इस सन्दर्भ में वास्तविक  जीवन  से  उदाहारण   देते  हुए  व्याख्या  कीजिये | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

        (b)   कॉर्पोरेट  सोशल  दाइत्व  कोम्पनियो  को  अधिक  लाभदायक  तथा  चिरस्थाई  बनता है  |  विश्लेषण कीजिये  | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

 Q5.  (a)   ''बढ़ी  महत्वाकांक्षा महान  चरित्र का  भाववेश  (जूनून)  है |  जो  इससे  संपन्न है  वे  या तो  बहुत  अच्छे    अथवा  बहुत  बुरे   कार्य कर  सकते है |  ये सब  कुछ  उन  सिधान्तो  पर  आधारित है  जिनसे  वे  निर्देशित होते है  | ''  -- नेपोलियन  बोनापार्ट | 

               उदाहरण   देते हुए  उन  शासको  का  उल्लेख  कीजिये जिन्होंने  (1) समाज  वे देश का  अहित किया  है , (2)  समाज वे देश के  विकास के लिए  कार्य  किया  है| (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

         (b)  '' मेरा  दृढ विश्वाश है  की  यदि  किसी  राष्ट्र  को  भ्रष्ट्चार  मुक्त  और  सुन्दर  मनो  वाला  बनाना  है, तो  उसमे  समाज  के  तीन  प्रमुख  लोग   अंतर  ला  सकते  है  | | वह  है पिता, माता  एव  शिक्षक | ''-- ए.पी.जे   अब्दुल  कलाम |  विश्लेषण  कीजिए |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

Q6.   (a)   प्रशासनिक  पद्धतियों   में  भावनात्मक  बुद्धि  का  आप किस  तरह  प्रयोग  करेंगे ?  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

         (b)   शक्ति , शांति  एव   सुरक्षा  अंतराष्ट्रीय  संभंदो  के  आधार  माने  जाते  है | स्पष्ट कीजिए  | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

Q7.    (a)  वर्तमान  समय में  नैतिक  मूल्य  का संकट ,  साद- जीवन  की  संकीर्ण  धारणा   से  जुड़ा  हुआ  है |  विवेचना  कीजिए ?  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
          (b) वर्धित  राष्ट्रीय  संपति  के  लाभों  का  न्यायोचित  वितरण  नहीं  हो  सका  है |  इसने  बहुमत  के  नुकसान  पर  केवल  छोटी  अल्पसंख्या  के  लिए  ही  आधुनिकता  और  के  एन्कलेव '' बनाये है |  इसका  औचित्य  सिद्ध  कीजिये  |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-3 - 2017

UPSC CIVIL SEVA AYOG



संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा
(Download) UPSC Mains 2017 General StudiesQuestion Paper:
सामान्य अध्ययन-III (प्रौद्यौगिकी,आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन) 



Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-3)

Year: 2017

Exam Date: 30-10-2017

 

  1. भारत की संभाव्य सवृद्धि के अनेक कारको के  बचत  दर,  सर्वधिक  प्रभावी है |  क्या आप इससे सहमत  है?  सवृद्धि  संभाव्यता   के  अन्य  कोण  से  कारक   उपलब्ध   है | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  2. श्रम-प्रधान  निर्यातों   के  लक्ष्य  को  प्राप्त  करने   में  विनिमार्ण   क्षेत्रक  की  विफलता के  कारण   बताइए  |  पूंजी-प्रधान  निर्यातों की  अपेक्षा   अधिक  श्रम -प्रधान   निर्यातों  के  लिए ,  उपायों  को  सुझाइये | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  3. सार्वजानिक  -  निजी  भागीदारी   (पीपीपी)   माडल   के  अधीन  संयुक्त  उपक्रमों   के  माध्यम   से   भारत   में  विमानपत्तनों   के   विकास  का    परीक्षण  कीजिये |  इस  संबंध   में   प्राधिकरणों   के  समक्ष  कौन   सी  चुनौतियां है | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  4. भारत   के  स्वंतन्त्रता   के  बाद   कृषि    में   आई  विभिन्न   प्रकारो  की  क्रांतियों   को   स्पष्ट  कीजिये |  इन  क्रांतियों  ने   भारत  में  गरीबी   उन्मूलन  और  खाद्य  सुरक्षा  में   किस  प्रकार  सहयता  प्रदान  की है | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  5. लागत  प्रभावी   छोटी  प्रक्रमण   इकाई  की  अलप  स्वकारिता   के  क्या  कारण  है ? खाद्य   प्रक्रमण  इकाई  गरीब  किसानो  की  सामाजिक – आर्थिक   स्थिति   को  ऊपर  में   किस  प्रकार  सहायता  होगी ? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  6. ल्यूकीमिया ,  थैलासीमिया ,  क्षतिग्रस्त ,  कार्निया   व्  गंभीर  दाह  सहित  सुविस्तृत  चिकित्सीय   दशाओ  में  उपचार   करने  के  लिए  भारत में  स्टैम   कोशिका   चिकित्सा   लोकप्रिय  होती  जा  रही  है और   अन्य   उपचारो   की  तुलना  में  उसके  क्या  लाभ  है | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  7. भारत ने चंद्रयान व मंगल कक्षीय मिश्नो सहित मानव-रहित मिश्नो में असाधारण सफलता प्राप्त की हैं,लेकिन मानव-सहित अंतरिक्ष मिश्नो में प्रवेश का साहस नहीं किया हैं I मानव-सहित अंतरिक्ष मिशन लांच करने में प्रोद्योगिक व सुप्रचालिक सहित मुख्य रुकावटें क्या हैं ?समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  8. यह बहुत वर्षो पहले की बात नहीं हैं जब नदियों को जोड़ना एक संकल्पना थी, परन्तु अब यह देश में एक वास्तविकता बनती जा रही हैं I नदियों को जोड़ने से होने वाले लाभों पर पर्यावरण पर इसके संभावित प्रभाव पर चर्चा कीजिये | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  9. साइबर आक्रमण के संभावित खतरों की एवं इन्हे रोकने के लिए सुरक्षा ढांचे की विवेचना कीजिये | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  10. भारत का उत्तर-पूर्विए प्रदेश बहुत लम्बे समय से विद्रोह - ग्रसित हैं I इस प्रदेश में सशत्र विद्रोह की अतिजीवता के मुख्य कारणों का विश्लेषण कीजिये | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  11. 2017-18 के संघीय बजट के अभीष्ट उदेश्ये में से एक उद्देश्ये 'भारत को रूपांतरित करना, ऊर्जावान बनाना और भारत को स्वच्छ करना हैं I इस उद्देश्ये को प्राप्त करने के लिए बजट 2017-18 में सर्कार द्वारा प्रस्तावित उपायों का विश्लेषण कीजिये | (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  12. "सुधरोत्तर अवधि में सकल-घरेलू-उत्पाद (जी.डी.पी.) की सम्रग संवृद्धि में औद्योगिक संवृद्धि दर पिछड़ती गयी हैं I " कारण बताइए I औद्योगिक निति में हाल में किये गए परिवर्तन औद्योगीक संवृद्धि दर को बढ़ाने में कहा तक सक्षम हैं ?  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  13. 'समावेशी संवृद्धि' के प्रमुख अभिलक्ष्ण क्या हैं ? क्या भारत इस प्रकार के संवृद्धि प्रक्रम का अनुभव करता रहा हैं ? विश्लेषण कीजिये एवं समावेशी संवृद्धि हेतु उपाए सुझाइए|  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  14. सस्वन तंत्र में धान और गेहू की गिरती हुई उपज के लिए क्या-क्या मुख्य कारण हैं? तंत्र में फसलों की उपज के स्थिरीकरण में, सस्य विविधीकरण किस प्रकार मददगार होता हैं ?  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  15. सहायिकया सस्वन प्रतिरूप , सस्व विविधता और कृषको की आर्थिक स्थिति को किस प्रकार प्रभावित करती हैं ? लघु और सीमित कृषको के लिए,फसल बीमा ,न्यूनतम समर्थन मूल्य और खाद प्रसस्करण का क्या महत्व हैं ?  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  16. भारत में नाभिकीय विज्ञानं और प्रद्योगकी की संवृद्धि और विकास का विवरण प्रस्तुत कीजिये I भारत में तीर्व प्रजनक रिएक्टर कार्यक्रम का क्या लाभ हैं ?  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  17. 'जलवायु परिवर्तन ' एक वैश्विक समस्या हैं I भारत जलवायु परिवर्तन से किस प्रकार प्रभावित होगा ? जलवायु परिवर्तन के द्वारा भारत के हिमालयी और समुद्रतटीय राज्य किस प्रकार प्रभवित होंगे ?  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  18. दिसंबर 2004 को सुनामी भारत सहित चौदह देशो में तबाही लाइ थी I सुनामी के होने के लिए जिम्मेदार कारको पर एवं जीवन तथा अर्थव्यवस्था पर पढ़ने वाले उसके प्रभावों पर चर्चा कीजिये | एन.डी.एम.ए. के दिशा निर्देशों (2010) के प्रकाश में, इस प्रकार के घटनाओ के दौरान जोखिम को काम करने की तैयारिओं की क्रियाविधि का वर्णन कीजिये |  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  19. भारत में भीड़ हिंसा एक गंभीर कानून और व्यवस्था समस्या के रूप में उभर रही हैं I उपयुक्त उदाहरण देते हुए, इस प्रकार की हिंसा के कारणों एवं परिणामो का विश्लेषण कीजिये|  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  20. आतंकवाद की महाविपत्ति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती हे I इस बढ़ते हुए संकट का नियंत्रण करने के लिए आप क्या-क्या हल सुझाते हैं ? आतंकी निधियन के प्रमुख स्रोत क्या हैं?   (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-2 - 2017

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा
(Download) UPSC Mains 2017 General StudiesQuestion Paper:
सामान्य अध्ययन-II (शासन, संविधान, राज्य-व्यवस्था,सामाजिक न्याय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध)
 

Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-2)

Year: 2017

Exam Date: 30-10-2017

  1. ''भारत में स्थानीय स्वशासन पद्धति, शासन का प्रभावी साधन साबित नहीं हुई है | '' इस कथन का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए तथा स्थिति में सुधार के लिए अपने विचार प्रस्तुत कीजिए |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  2. भारत में उच्तर न्यायपालिका में न्यायधिशो की नियुक्ति के संधर्भ में 'राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग अधिनियम , 2014' पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  3. ''लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के एक ही समय में चुनाव, चुनाव - प्रचार की अवधि और व्यय को तो सिमित कर देंगे, परन्तु ऐसा करने से लोगो के प्रति सरकार की जवाबदेही कम हो जाएगी | '' चर्चा कीजिये |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  4. भारतीय राजनितिक प्रक्रम को दबाव समूह किस प्रकार प्रभावित करते है ? क्या आप इस मत से सहमत है की हाल के वर्षो में अनौपचारिक दबाव समूह, औपचारिक दबाव समूह की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली रूप में उभरे है ?  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  5. जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही स्थापित करने में लोक लेखा सिमिति की भूमिका की विवेचना कीजिये | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  6. ' 'जल, सफाई एव स्वछता की आवश्यकता को लक्षित करने वाली नित्यो के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थी वर्गो की पहचान को प्रत्याशी परिणामो के साथ जोड़ना होगा | '' ' वाश ' योजना के सन्दर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिये |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  7. क्या नि : शक्त व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम , 2016 समाज में अभीष्ट लाभार्थियो के सशक्तिकरण और समावेशन की प्रभावी क्रियाविध को सुनिश्चित करता है ? चर्चा कीजिये  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  8. अब तक भी भूक और गरीबी भारत में सुसाशन के समक्ष सबसे बढ़ी चुनौतियां है | मूल्यांकन कीजिये की इन भरी समस्याओ से निपटने में क्रमित सरकारों ने किस सिमा तक प्रगति की है | सुधार के लिए उपाए सुझाइए  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  9. '' चीन अपने आर्थिक सम्बन्धो एव सकारात्मक व्यापार अधिनेष को , एशिया में संभाविया सैनिक शक्ति हैसियत को विकिसित करने के लिए , उपकरणों के रूप में इस्तेमाल कर रहा है | '' इस कथन के प्रकाश में , उसके पड़ोसी के रूप में भारत पर इसके प्रभाव पर चर्चा कीजिये  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  10. संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामाजिक परिषद् (इकोसाइट ) के प्रमुख प्रकार्य क्या है ? इसके साथ संलग्रा विभिन्न प्रकार्यात्मक आयोग को स्पष्ट  किजीए  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  11. सविंधान (एक सौ एक संशोधन ) अधिनियम, 2016 के प्रमुख अभिलक्षणो को समझाइए I क्या आप समझते हैं कि यह "करों के सोपानिक प्रभाव को समाप्त  करने में और माल तथा सेवाओं के लिए साझा राष्टीय बाजार उपलब्ध कराने में " काफी प्रभावकारी है (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
     
  12. निजता के अधिकार पर उचत्तम न्यायलय के नवीनतम निर्णय के आलोक में, मौलिक अधिकारों के विस्तार का परीक्षण कीजिये(उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  13. भारतीय सविधान में संसद के दोनों सदनों का सयुंक्त सत्र बुलाने का प्रावधान है I उन अवसरों को गिनाइए जब सामान्यतः यह होता हैं तथा उन अवसरों को भी  जब यह नहीं किया जा सकता , और इसके कारण  भी बताइए I  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  14. भारत में लोकतंत्र की गुणता को बढ़ाने के लिए भारत चुनाव आयोग ने 2016 में चुनावी सुधारो का प्रस्ताव दिया हैं I सुझाये गए सुधार क्या हैं और लोकतंत्र को सफल बनाने में वे किस सीमा तक ,महत्वपूर्ण हैं ?  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
     
  15. महिलाये जिन समस्याओ का सार्वजनिक एवं निजी दोनों स्थलों पर सामना कर रही हैं, क्या राष्ट्रीय महिला आयोग उनका समाधान निकलने की रणनीति बनाने में सफल रहा हैं? अपने उत्तर के समर्थन में तुर्क प्रस्तुत कीजिये I  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)

(Download) UGC Textbooks : Commerce



(Download) UGC Textbooks : Commerce



Table of Contents :

(Download) UGC Textbooks : Chemistry



(Download) UGC Textbooks : Chemistry



Table of Contents :

(Download) UGC Textbooks : Biochemistry



(Download) UGC Textbooks : Biochemistry



Table of Contents :

(Download) UGC Textbooks : Botany



(Download) UGC Textbooks : Botany



Table of Contents :

(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1 - 2017

UPSC CIVIL SEVA AYOG



संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा
(Download) UPSC Mains 2017 General Studies Question Paper:
सामान्य अध्ययन-I (भारतीय संस्कृति एवं विरासत,विश्व एवं समाज का इतिहास और भूगोल ) 



Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-1)

Year: 2017

Exam Date: 30-10-2017

 

  1. आप  इस  विचार को, की गुप्त  कालीन सिक्का शास्त्रीय कला की उत्कृष्टता का स्तर बाद के समय में नितांत दर्शनीय नहीं है, किस प्रकार सही करेंगे ? (150 शब्द )
     
  2. स्पष्ट  कीजिये  की  मध्य- अठारहवीं  शताब्दी का भारत विखंडित राजतन्त्र की  छाया  से किस प्रकार ग्रसित था  |   (150 शब्द )
     
  3. 3. क्या  कारण  था की उन्नीसवीं शताब्दी के  अंत तक आते- आते  ' नरमदलीय '  अपनी घोषित विचारधारा  एव राजनितिक लक्ष्यों के प्रति राष्ट्र के विश्वास   को  जगाने असफल हो गए थे ? (150 शब्द )
     
  4. मलय प्रायद्वीप में  उपनिवेशन  उन्मूलन प्रक्रम में सत्रिहित  क्या-क्या समस्याएं थी ?  (150 शब्द )
     
  5. 'नासा'  का जूनो मिशन पृथ्वी की उत्पादि एव विकास को समझने में किस प्रकार सहायता करता है ?  (150 शब्द )
     
  6. "प्रतिकूल पर्यावरणीय प्रभाव के बावजूद, कोयला खनन  विकास के लिए अभी भी अपरिहार्य  है विवेचना  कीजिये|  (150 शब्द )
     
  7. दलहन की कृषि के लाभों  का  उल्लेख  कीजिये  जिसके  कारन  सयुक्त  राष्ट्र  के  द्वारा  वर्ष 2016  को  अंतगरष्ट्रीय दलहन  वर्ष घोषित  किया गया था |  (150 शब्द )
     
  8. हिमांक-मंडल  (क्रायोस्फेयर)  वैश्विक  जलवायु  को  प्रभावित  करता है  ?   (150 शब्द )
     
  9. भारत की  विविधिता  के  सन्दर्भ में,  क्या यह खा जा सकता है  की  राज्यों  की  अपेक्षा  प्रदेश  सांस्कृतिक  इकाइयों  को  रूप  प्रदान  करते  है ?  अपने     दृष्टिकोण   के लिए  उदहारण   सहित  कारण  बताइये | (150 शब्द )
     
  10. स्वतंत्रता  के  बाद  अनुसूचित  जनजातियों   (एस.टी.)  के  प्रति  भेदभाव  को  दूर  करने  के  लिए ,  राज्य द्वारा  की  गई  दो  मुख्य  विधिक  पहले  क्या     है |     (150 शब्द )
     

(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा निबंध Paper - 2017

UPSC CIVIL SEVA AYOG



संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा
(Download) UPSC Mains 2017 Question Paper:
Essay Compulsory - निबंध 



Marks : 250 (125x2)

Duration: 3 hours

खंड A और B में प्रत्येक से एक-एक चुनकर, दो निबंध लिखिए जो प्रत्येक लगभग 1000-2000 शब्दों में हो |

Write Two Essays, choosing One from each of the Sections A and B, in about 1000-1200 words each.

Section-A (खंड "A") (125 marks) - Choose any one Essay

  1. भारत में अधिकतर कृषको के लिए कृषि जीवन - निर्वाह का सक्षम स्रोत नहीं रही हैं I 

  2. भारत में संघ और राज्यों के बीच राजकोषीय संभंदो पर नए आर्थिक उपायों का प्रभाव I 

  3. राष्ट्र के भाग्य का स्वरुप - निर्माण उसकी कक्षाओं में होता है I 

  4. क्या गुटनिरपेक्ष आंदोलन (नाम-NAM) एक बहुध्रुवी  विश्व में अपनी परसंगिकता को खो बैठा है ?


Section-B (खंड "B") (125 marks) - Choose any one Essay

  1. हर्ष कृतज्ञता का सरलतम रूप है I 

  2. भारत में 'नए युग  की नारी' की परिपूर्णता एक मिथक है I 

  3. हम मानवीय नियमो का तो साहसपूर्वक सामना कर सकते हैं, परन्तु प्राकर्तिक नियमो का प्रतिरोध नहीं कर सकते I 

  4. 'सोशल मीडिया ' अंतनिर्हित रूप से एक स्वार्थपरायण माध्यम है I 

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam Essay Compulsory (निबंध) प्रश्न-पत्र PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

Pages

Subscribe to RSS - trainee5's blog