user7's blog

(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा इतिहास Paper-1 - 2018

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2018 इतिहास (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. आपको दिए गए मानचित्र पर अंकित निम्नलिखित स्थानों की पहचान कीजिए एवं अपनी प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में उनमें से प्रत्येक पर लगभग 30 शब्दों की संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये | मानचित्र पर अंकित प्रत्येक स्थान के लिए स्थान-निर्धारण संकेत क्रमानुसार नीचे दिए गए हैं। 

(i) महापाषाणीय भूनिवेश स्थल 

(ii) ताम्रपाषाणीय स्थल 

(iii) गुहाचित्र 

(iv) पुरापाषाणकालीन स्थल 

(v) राजनीतिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र 

(vi) पक्व मृत्तिका केन्द्र 

(vii) हड़प्पाकालीन स्थल 

(viii) वैष्णव सांस्कृतिक स्थल 

(ix) चित्रित धूसर मृदभांड स्थल 

(x) ताम्रपाषाणीय स्थल 

(xi) आरम्भिक कृषि केन्द्र 

(xii) आरम्भिक हड़प्पाकालीन स्थल 

(xiii) एक प्राचीन मन्दिर 

(xiv) राजनीतिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र 

(xv) एक प्राचीन समुद्री बन्दरगाह 

(xvi) बौद्ध केन्द्र 

(xvii) अभिलेखन स्थल 

(xviii) एक प्राचीन राजधानी 

(xix) एक जैन केन्द्र 

(xx) एक प्राचीन राजधानी 

UPSC CIVIL SEVA AYOG

2.(a) आरम्भिक भारतीय ऐतिहासिक परम्परा, जैसी कि वह इतिहास-पुराण से प्रतिविम्बित है, किस प्रकार प्रकट हुई थी? इस शैली के विशिष्ट अभिलक्षण क्या हैं? 

2.(b) "पुरातत्वीय साक्ष्य हड़प्पा सभ्यता के पतन के सम्भावित सामाजिक और राजनीतिक आयामों का प्रत्यक्ष पता तो नहीं देते हैं। वे यह तो बहुत स्पष्ट रूप से इंगित करते हैं कि हड़प्पा संस्कृति वि-नगरीकरण के क्रमिक प्रक्रम में से गुजरी थी।" टीका कीजिए।

2.(c) गण-संधों (गैर-राजतंत्रीय राज्य प्रणालियां) का विवरण प्रस्तुत कीजिए । उनका पतन किस कारण हुआ था? 

3.(a) क्या आप इस लोक-प्रचलित मत से सहमत है कि मोर्यों ने यदि एकाश्मक राज्य तंत्र नहीं, तो भी एकात्मक और अत्यधिक केन्द्रित राज्य प्रणाली की स्थापना की थी? 

3.(b) श्रमानिक धर्मों की संकल्पना के मूल, बौद्ध-धर्म के विशेष संदर्भ में, उपनिषदीय विचारों में थे। विवेचना कीजिए। 

3.(c) "निसंदेह यह एक स्वतंत्र राज्य नहीं था; येन-केन प्रकारेण यह एक राज्य था" (के ए एन शास्त्री) चोला देश में स्थानीय स्वशासन संस्थाओं की प्रकृति पर विचार व्यक्त कीजिए। 

4.(a) उत्तर मौर्य काल में प्रदेश-पारीय और महाद्वीप-पारीय व्यापार का भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा था ? 

4.(b) "उत्पन्ना द्रविड़े भक्तिः कणटि वृद्धिमागता। स्थिता किंचित् महाराष्ट्र गुर्जर जीर्णतां गता ॥"

 – पद्मपुराण

'द्राविड़ देश' में भक्ति के आविर्भाव का विवरण दीजिए। 
4.(c) गुप्ता-वाकाटका काल के दौरान में कला और वास्तुकला संबंधी प्रयोगों पर चर्चा कीजिए ।

SECTION ‘B' 

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :

5.(a) "टारेन और चंदावर की लड़ाइयों ने भारत में तुर्की शासन की नींव रखी थी" । विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए।

5.(b) महिला दासों के विशेष उल्लेख के साथ, इब्न बतूता द्वारा दास-प्रथा पर दिए गए साक्ष्य की विवेचना कीजिए।

5.(c) दिल्ली सुल्तानों के अधीन वस्त्र प्रौद्योगिकी में हुई उन्नति की विवेचना कीजिए । 

5.(d) "अकबर ईश्वर में अपने दृढ़ विश्वास को बलपूर्वक कहना चाहता था, परंतु ईश्वर की पूजा किस ढंग से की जाय इस संबंध में उसकी संकल्पना कट्टर इस्लाम या कट्टर हिन्दुत्व से स्वतंत्र थी।" टिप्पणी कीजिए।

5.(e) मुग़ल भारत में, हिन्दी में लिखे गए साहित्य का विवेचन कीजिए । 

6.(a) आरम्भिक मध्य कालीन अवधि के दौरान जाति की और स्त्री-पुरुष संबंधों की बदलती हुई प्रकृति का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए । 

6.(b) "मुग़ल भारत में कृषि का एक महत्वपूर्ण अभिलक्षण किसानों द्वारा बड़ी संख्या में फसलें उगाना था" | उदाहरण देते हुए, स्पष्ट कीजिए। 

6.(c) "मुहम्मद तुगलक द्वारा विषमांग अमीरवर्ग के निर्माण की नीति ने दिल्ली सल्तनत के विखण्डन का प्रक्रम प्रारम्भ कर दिया था" | व्याख्या कीजिए । 

7.(a) क्या आप सहमत हैं कि प्रायद्वीपीय भारत में राजनीतिक शून्य और इस्लामियत संस्कृति और राज्य व्यवस्था का प्रभाव विजयनगर राज्य की संवृद्धि का एक बड़ा कारण था ? 

7.(b) भारत में, मकबरों के निर्माण में आनुक्रमिक सुल्तानों द्वारा जोड़े गए वास्तुकलात्मक अभिलक्षणों का वर्णन कीजिए। 

7.(c) सामान्य रूप से भारत में और विशेषकर दक्कन में, इस्लाम के फैलाव में, सूफी लोक साहित्य की क्या भूमिका थी ? 

8.(a) मुगल शासकों के अधीन जमींदारी व्यवस्था की कार्य-प्रणाली का विवेचन कीजिए । साथ ही मुग़ल भारत की कृषिभूमि संबंधी अर्थ-व्यवस्था में जमींदारों द्वारा निबाही गयी भूमिका का भी वर्णन कीजिए। 

8.(b) "शाहजहाँ के अधीन भवन निर्माण कला को पराकाष्ठा की उच्चतम अवस्था तक ले जाया गया था । उसकी सर्वाधिक प्रख्यात इमारतों में से दो के वास्तुकलात्मक ब्यौरे देते हुए यह सुस्पष्ट कीजिए। 

8.(c) "18 वीं शताब्दी में, अफग़ान आक्रमणों ने मुगल साम्राज्य की सैनिक अप्रासंगिकता को ही केवल उजागर ही नहीं किया, बल्कि इसके पतन को भी द्रुत कर दिया था" | स्पष्ट कीजिए। 

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा इतिहास Paper-2 - 2018

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2018 इतिहास (Paper-2)

खण्ड ‘A’

Q1. निम्नलिखित कथनों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए : 

(a) "प्लासी का युद्ध (1757) ने इस तरह से भारत में इंग्लिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी की राजनीतिक सर्वोच्चता की शुरुआत को चिह्नित किया था । 

(b) “भूमि के भूमिधर कृषकों के हाथों से अख्खेतिहर ज़मींदारों के हाथों में पहुँच जाने से कृषिक क्षेत्रों में वर्गों का वर्धमान ध्रुवीकरण पैदा कर दिया था।" 

(c) 19वीं शताब्दी में, औपनिवेशिक संस्कृति और विचारधारा के अनधिकार प्रवेश की चुनौती का मुकाबला करने के लिए, परम्परागत संस्थाओं को अनुप्राणित करने का और पारंपरिक संस्कृति की अंत:शक्ति को प्राप्त करने का एक प्रयास किया गया था । 

(d) "पैतृकवादी हितैषिता की एक विचारधारा साथ में न्यासिता की बात और स्व-शासन के लिए प्रशिक्षण ने राज के वास्तविक स्वरूप को, जो कि निहायती श्वेत और निरंकुश था, कुछ-कुछ ढके रखा था।" 

(e) “राज्यों के पुनर्गठन ने निस्संदेह भाषाई विवादों से संबंधित सभी समस्याओं का हल नहीं निकाला था ।" 

Q2. (a) क्या मालाबार में मोपला विद्रोह ज़मींदार विरोधी और विदेश विरोधी असंतोष की एक अभिव्यक्ति था ? चर्चा कीजिए ।

(b) स्वतंत्रता के पश्चात् भारत के विभिन्न भागों में दलित आन्दोलनों में विभिन्न प्रवृत्तियों का विश्लेषण कीजिए।

(c) क्या द्वैध शासन (1919) भारतीयों की राष्ट्रीय भावनाओं को संतुष्ट कर पाया था ? 

Q3. (a) विश्व युद्ध I और II के बीच भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में समाजवादी विचारधाराओं के विभिन्न स्वरूपों की संवृद्धि को स्पष्ट कीजिए ।

(b) भारत में 1947 और 1960 के दशक के आरम्भ के बीच भूमि सुधारों के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।

(c) 19वीं शताब्दी भारत में प्राच्यवादी-आंग्लवादी विवाद का क्या महत्त्व था ? विश्लेषण कीजिए। 

4. (a) क्या आप असहयोग आंदोलन के स्थगन को एक "राष्ट्रीय विपत्ति" मानते है?

(b) 1930 तथा 1940 के दशकों में विभाजन की राजनीति में विभिन्न घुमाबों तथा मरोड़ों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। 

(c) क्या नरमपंथियों के तरीकों और नीतियों को राजनीतिक भिक्षावृत्ति' की संज्ञा दी जा सकती 

खण्ड 'B' 

Q5. निम्नलिखित कथनों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए : 

(a) कार्ल मार्क्स की रचनाओं के साथ समाजवाद वैज्ञानिक समाजवाद के रूप में परिवर्तित हो गया था।"

(b) "अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम ने यूरोप को और साथ में अमेरिका को भी रूपान्तरित किया 

(c) "औद्योगिक क्रान्ति ने स्थायित्व के स्थान पर गतिशीलता को रख दिया था।" 

(d) सेडान के युद्ध (1870) की समाप्ति पर, “यूरोप ने एक स्वामिनी को खो दिया और एक स्वामी को प्राप्त कर लिया था" ।

(e) “दिसम्बर 1941 तक द्वितीय विश्व युद्ध का युद्धक्षेत्र केवल यूरोपीय और अटलांटिक था; इसके बाद यह युद्ध एशियाई और प्रशान्त-सागरीय भी हो गया था ।"

Q6. (a) प्रबोध के मुख्य विचारों को स्पष्ट कीजिए । प्रबोध में रूसो के योगदान पर चर्चा कीजिए। 

(b) चर्चा कीजिए कि मेइज़ी पुन:स्थापन के बाद जापान में किस प्रकार से औद्योगीकरण हुआ था । जापान के पड़ोसियों पर इसके क्या परिणाम हुए थे ?

(c) दक्षिण अफ्रीका में नस्ल-भेद के अभिलक्षणों को स्पष्ट कीजिए । 

7.(a) जर्मनी में राज्य निर्माण में बिस्मार्क की भूमिका का परीक्षण कीजिए । 

(b) विऔपनिवेशीकरण के पश्चात् अफ्रीका के विकास के बाधक कारकों की विवेचना कीजिए ।

(c) मार्शल योजना को अपनाने की परिस्थितियों की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए। 

Q8. (a) 1949 की चीनी क्रान्ति में साम्यवाद और राष्ट्रवाद के तत्त्व अलग-अलग पहचाने जा सकते थे । इस कथन को, माओ की रणनीति के लेनिन की रणनीति से भिन्न होने के आलोक में, स्पष्ट कीजिए। 

(b) चर्चा कीजिए कि वर्ष 1946 से 1991 तक संयुक्त राष्ट्र संघ किस हद तक वैश्विक विवादों को हल करने में सफल रहा है।

(c) गोर्बाचेव द्वारा अपनाई गई ग्लासनोस्त की नीति की समीक्षा कीजिए । 

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा समाजशास्त्र Paper-1 - 2018

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2018 समाजशास्त्र (Paper-1)

Exam Name: UPSC IAS Mains SOCIOLOGY (समाजशास्त्र) (Paper-1)
Marks: 250
Time Allowed: 3 Hours.

खण्ड 'A'

Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 

(a) समाजशास्त्र का फोकस बिन्दु अन्योन्यक्रिया पर आधारित है । आप इसको सामान्य बुद्धि से किस प्रकार प्रभेदित करते हैं ? 

(b) वेबर की प्रोटेस्टैन्ट आचारनीति और पूँजीवाद की आत्मा के बीच तथ्य और मूल्य में भेद कीजिए। 

(c) क्या आपके विचार में मीड के कार्य में 'आई' और 'मी' केन्द्रीय शब्द हैं ? 

(d) प्राकृतिक और सामाजिक असमता के बीच क्या विभेद है ? जाति और वर्ग विमाओं से उदाहरण दीजिए।

(e) विकसित समाजों में परिवार के नवीन स्वरूप क्या-क्या हैं ? चर्चा कीजिए । 

Q2. (a) क्या अप्रत्यक्षवादी कार्यप्रणाली वैज्ञानिक है ? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। 

(b) आत्महत्या पर दुर्थीम के आधारिक तर्कों की व्याख्या कीजिए | क्या आप समकालीन भारतीय समाज की उच्च आत्महत्या दरों का विश्लेषण दुखीम की थियोरी के द्वारा कर सकते हैं ?

(c) मूल्यांकन कीजिए कि क्या समाज के लिए सामाजिक स्तरीकरण प्रकार्यात्मक है। 

Q3. (a) क्या प्रकार्यवाद का ढेर होना और मार्क्सवाद का दिवालियापन आधुनिकता के विच्छेद के साथ संपाती है ? विवेचना कीजिए।

(b) पितृतंत्र की परिभाषा दीजिए । अंतवैयक्तिक संबंधों में पितृतंत्र किस प्रकार अभिव्यक्त होता 

(c) मर्टन और दुीम के बीच अप्रतिमानता में क्या असमानता है ? व्याख्या कीजिए । 

Q4. (a) मार्क्स के अनुसार मानव अपनी मानवीय संभाव्यता से किस प्रकार विसंबंधित होते हैं और इसका परिवर्तन करने के लिए वह क्या सुझाव देता है ?

(b) शिक्षा समाज के सभी सदस्यों की ऊर्ध्वमुखी गतिशीलता को सुनिश्चित नहीं करती है । वर्ग समाजों के संदर्भ में विवेचना कीजिए। 

(c) धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र-राज्य के लिए धार्मिक पुनरूद्धार-बृत्ति के द्वारा उत्पन्न चुनौतियों की विवेचना कीजिए। 

खण्ड 'B' 

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 

(a) क्या वर्तमान समय में सांस्कृतिक पश्चता की थियोरी वैध है ? विवेचना कीजिए । 

(b) क्या सामाजिक आंदोलन कार्यसूची में प्रगतिशील और साधनों में आदिम होते हैं ? व्याख्या कीजिए।

(c) क्या वैज्ञानिक विधि समाजशास्त्र को एक विज्ञान बना देती है ? दुखीम की विधि के साथ अपने उत्तर को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए ।

(d) भारतीय समाज से उपयुक्त उदाहरणों के साथ, डाटा एकत्रीकरण की मात्रात्मक और गुणात्मक तकनीकों के बीच विभेदन कीजिए।

(e) क्या सामाजिक गतिशीलता, स्तरीकरण की संवृत प्रणालियों में संभव है ? अनुसंधान कार्य से सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। 

Q6. (a) पूँजीवादी समाज में कार्य के सामाजिक संगठन की प्रकृति की विवेचना कार्य-दिवस की सीमाओं के संदर्भ में कीजिए ।

(b) कुटम्ब विकास की संकल्पना के संदर्भ में परिवार और कुटम्ब में विभेदन कीजिए । 

(c) सामाजिक अनुसंधान के व्याख्यात्मक और अन्वेषणात्मक डिज़ाइनों की उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए। 

Q7. (a) समाज में मुख्य समस्याओं का विश्लेषण करने में पार्सन्स के ए.जी.आई.एल.' ढाँचे का किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है ? विवेचना कीजिए ।

(b) श्रमिक बचनबद्धता क्या है ? विनिर्माण उद्योग के अध्ययनों के उल्लेख के साथ इसकी विवेचना कीजिए।

(c) परेटो के अनुसार आभिजात्यों के बुनियादी अभिलक्षण क्या-क्या हैं ? विवेचना कीजिए । 

Q8. (a) "समाजशास्त्रीय कल्पना हमें इतिहास और जीवनचरित को और समाज में दोनों के बीच संबंध को समझने में समर्थ बनाती है।" - सी.डब्ल्यू. मिल्स । व्याख्या कीजिए ।

(b) पंथ क्या हैं ? आनुभविक उदाहरणों सहित बहु-धर्मीय समाजों में उनकी भूमिका की विवेचना कीजिए।

(c) दखीम ने किस तरीके से धर्म को समाज के लिए प्रकार्यात्मक के रूप में अनुभव किया था ? 

Click Here to Download Full PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

UPSC Mains Sociology (Optional) Study Materials

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC Mains Sociology (Optional) Study Materials

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा समाजशास्त्र Paper-2 - 2018

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2018 समाजशास्त्र (Paper-2)

Exam Name: UPSC IAS Mains SOCIOLOGY (समाजशास्त्र) (Paper-2)
Marks: 250
Time Allowed: 3 Hours.

खण्ड 'A'

1. निम्नलिखित प्रश्नों के समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य से संक्षिम उत्तर लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो : 

(a) भारतीय समाज को समझने का जी एस० घूर्य के भारतविद्याई परिप्रेक्ष्य पर एक टिप्पणी लिखिए। 

(b) आन्द्रे बेतेइ के तंजौर गाँव के अध्ययन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। 

(c) मीडिया लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ है। विवेचना कीजिए। 

(d) भारत में मध्यवर्गीय महिलाओं की परिवर्तित हो रही भूमिकाओं पर एक टिप्पणी लिखिए। 

(e) भारत में धार्मिक पन्थों की संवृद्धि की विवेचना कीजिए। 

2. (a) भारत के विकास के पथ पर ए० आर० देसाई के विचारों का विश्लेषण कीजिए। 

(b) औपनिवेशिक भारत में चम्पारण किसान आन्दोलन की समाजशास्त्रीय गत्यात्मकता का परीक्षण कीजिए। 

(c) स्वामीनाथन आयोग (2004-2006) की सिफारिशें किस प्रकार भारतीय जनता के लिए भोजन एवं पोषण की सुरक्षा को सुनिश्चित करती है? 

3. (a) विविक्त जातियों और संभ्रमित सोपानों से आप क्या समझते हैं? अपने उत्तर को उपयुक्त उदाहरणों के द्वारा पुष्ट कीजिए। 

(b) भारत में जनजातीय विद्रोह के संदर्भ में, विकास-प्रेरित विस्थापन पर चर्चा कीजिए। भारत से सम्बन्धित किसी एक विस्तृत उदाहरण के द्वारा अपने उत्तर को पुष्ट कीजिए। 

(c) विवाह एवं परिवार की परिवर्तित हो रही संस्थाओं में 'कन्यादान' एवं 'कुलवधू' के महत्त्व की उदाहरण सहित विवेचना कीजिए। 

4. (a) नव आर्थिक नीति (1991) ने किस प्रकार भारत में नवीन मध्यवर्ग की जीवन-शैली एवं जीवन-अवसरों को प्रभावित किया है? 

(b) भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों की चिन्ताओं पर एक समालोचनात्मक लेख लिखिए। 

(c) भारतीय समाज में हिजड़ा/किन्नर (ट्रांसजेन्डर) की हकदारी से सम्बन्धित मुद्दों की विवेचना कीजिए। 

खण्ड-'B'

5. निम्नलिखित प्रश्नों के समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य से संक्षिप्त उत्तर लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो : 

(a) बी आर. आम्बेडकर द्वारा प्रस्तुत संवैधानिक नैतिकता की संकल्पना को सविस्तार प्रतिपादित कीजिए। 

(b) भारत में बाल उत्पीड़न की बढ़ती हुई प्रवृत्ति पर समाजशास्त्रीय विवेचन की रचना कीजिए। 

(c) समकालीन भारत में नव्य किसान आन्दोलन की गत्यात्मकता को समझाइए। 

(d) बालिका की शिक्षा के उन्नयन में राज्य की भूमिका का आकलन कीजिए। 

(e) 'मैं भी (मी टू)' आन्दोलन एवं भारत में उसके प्रभाव को सबिस्तार स्पष्ट कीजिए। 

6.(a) भारत में महानगरों के विकास की संवृद्धि और भारत के लोगों के मानसिक एवं सामाजिक जीवन पर इसके प्रभाव को आप किस प्रकार सम्बद्ध करते हैं? 

(d) क्या 'हरित क्रान्ति' ने ग्रामीण भारत में नए शक्ति संभ्रांत वर्ग के विरचन को उत्पन्न किया है। अपने उत्तर की सविस्तार व्याख्या कीजिए। 

(c) नगरीय निर्धनों के लिए मुहैया कराए गए 'नगरीय निर्धनों के लिए आधारिक सेवाएँ (बी० एस यू० पी०) और 'एकीकृत आवासन और गंदीबस्ती सुधार (आइ० एच० एस० डी०) कार्यक्रमों पर एक टिप्पणी लिखिए। 

7.(a) क्या भारत में जाति व्यवस्था ने लोकतन्त्र एवं वयस्क मताधिकार में बाधाएँ डाली हैं? विवेचना कीजिए। 

(b) समकालीन भारत में दलित आग्रहिताओं के विभिन्न स्वरूपों को सविस्तार स्पष्ट कीजिए। भारतीय राजनीतिक व्यवस्था पर इसके क्या निहितार्थ है?

(c) क्या शिक्षा में वृद्धि और आर्थिक विकास के द्वारा भारतीय समाज और अधिक धर्मनिरपेक्ष हो रहा है? 

8.(a) पुरुषों के प्रवसन से सम्बद्ध कौन-कौन से मुद्दे है और इनका जन्मदर पर क्या प्रभाव होता है। क्या आवश्यक रूप से इसका परिणाम विषम लैंगिक अनुपात होता है। 

(b) पश्चिमी पितृतन्त्र, जो नारीवादी सिद्धान्तों को त्याग देता है, भारत में एक नई विकास परियोजना है। क्या आप इस विचार से सहमत है? क्यों? 

(c) भारत में मुस्लिम समुदाय में, विवाह एवं विवाह-विच्छेद पर 'तीन तलाक' पर प्रतिबन्ध के प्रभाव का आकलन 

Click Here to Download Full PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

UPSC Mains Sociology (Optional) Study Materials

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC Mains Sociology (Optional) Study Materials

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

Pages

Subscribe to RSS - user7's blog